फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shopkeepar raised demand in front of CM

सीएम से मिले कारोबारी, मांगी राहत

Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
shopkeepar raised demand in front of CM
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

बोले, पुराना स्टॉक नहीं बेचा तो झेलना पड़ेगा नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगी पाबंदी में राहत पाने के लिए शहर के कारोबारी शुक्रवार को शिमला व्यापार मंडल की अगुवाई में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिले। दाड़नी के बगीचे में सब्जी मंडी के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान व्यापार मंडल ने इस मामले पर सीएम को ज्ञापन सौंपा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष हरजीत कुमार मंगा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर पहली जुलाई से पाबंदी लगा दी है। राजधानी में भी यह पाबंदी लागू हो चुकी है। लेकिन शहर में सैकड़ों कारोबारियों के पास इसका पिछला स्टॉक पड़ा है। यह स्टॉक बेचने की अनुमति दी जाए। यदि यह नहीं बिका तो कारोबारियों को लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ेगा। महासचिव नितिन सोहल और उपाध्यक्ष अजय सरना ने कहा कि शहर के कारोबारी अब सिंगल यूज प्लास्टिक का कोई भी नया सामान नहीं मंगवा रहे हैं। लेकिन जो पुराना माल पड़ा है, उसे बेचने के लिए कुछ दिन की राहत दी जाए।
विज्ञापन

लिखित ज्ञापन में व्यापार मंडल ने सरकार से तीन महीने की राहत देने की मांग की है। व्यापार मंडल ने पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पर राहत देने के फैसले के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही मौके पर मौजूद शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से भी राहत की मांग की। सीएम ने व्यापार मंडल को भरोसा दिया कि इस मामले पर राहत देने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर व्यापार मंडल सह सचिव तरुण राणा, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और कारोबारी नेता राकेश पुरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed