बाढ़ में बहे जिमी शेरगिल, तब्बू को अजय देवगन ने बचाया
पहले शेड्यूल में अभिनेता अजय देवगन, अभिनेत्री तब्बू और अभिनेता जिमी शेरगिल के बीच एक गाने की लाइन शूट की गई। यह सीन बारह रीटेक के बाद ही ओके हो पाया।
अजय देवगन ने जान की परवाह किए बगैर छलांग लगा दी
वहीं, लंच ब्रेक के बाद ब्यास के समीप जाला लगाकर बाढ़ का सीन शूट किया गया। जिमी शेरगिल और तब्बू के डुप्लीकेट को पानी में बहते हुए दिखाया गया। तेज बहाव के बीच अजय देवगन ने जान की परवाह किए बगैर छलांग लगा दी।
अजय ने कड़ी मशक्कत कर तब्बू को बचाया। वहीं, क्लोजअप के लिए जिमी और तब्बू को भय तथा अफरातफरी मचने के हावभाव के सीन देने को कहा गया। इन सीनों को शूट करने में शाम ढलने लगी।
मनाली के आसपास के खूबसूरत स्थलों पर भी की जाएगी शूटिंग
शूटिंग की खबर लगते ही स्थानीय लोग तथा मनाली घूमने आए सैलानी अजय देवगन के दीदार के लिए रायसन में डटे रहे। लेकिन टाइट सिक्योरिटी के बीच सेट तक किस्मत वाले ही पहुंच पाए। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि रायसन के अलावा मनाली के आसपास के खूबसूरत स्थलों पर भी शूटिंग की जाएगी।