फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shooter vijay kumar wins two gold madel in national championship.

चोट से लौटे विजय का अचूक निशाना, जीते दो गोल्ड

Mon, 22 Dec 2014 10:18 AM IST
Updated Mon, 22 Dec 2014 10:18 AM IST
विज्ञापन
shooter vijay kumar wins two gold madel in national championship.

हिमाचल के गौरव शूटर विजय कुमार ने एक बार फिर शूटिंग में लोहा मनवाया है। पुणे में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में मेजर सूबेदार विजय कुमार ने दो गोल्ड मेडल हासिल किए हैं। कंधे में ऑपरेशन के बाद विजय ने एकल स्पर्धा में यह मुकाम हासिल किया है।

विज्ञापन


साथ ही ओलंपिक में अपनी दावेदारी ठोंक दी है। मेडल जीतने के बाद शूटर विजय कुमार के घर खुशी का माहौल है। पुणे में 16 से 24 दिसंबर तक 58वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन


इसमें शूटर विजय कुमार ने पिस्टल फायर एकल मुकाबले में दो गोल्ड मेडल पर निशाना साधा है। 25 मीटर रेपिड पिस्टल फायर स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया। साथ ही 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल फायर मुकाबले में भी विजय ने गोल्ड मेडल जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट के बाद वापसी कर रहे हैं विजय

shooter vijay kumar wins two gold madel in national championship.

विजय कुमार कंधे की चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों में एक भी मेडल नहीं जीत सका था। एशियाड खेलों में टीम मुकाबले में सिल्वर मेडल जीता था।

विजय कुमार राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं में लगभग 175 मेडल जीत चुका है। विजय कुमार को बेहतर प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। हिमाचल सरकार विजय कुमार को हिमाचल गौरव के सम्मान से सम्मानित कर चुकी है।

घर में खुशी का माहौल
विजय के गोल्ड मेडल जीतने पर पिता सूबेदार बांकू राम (सेवानिवृत्त), दादी ब्रह्मी देवी, माता रोशनी देवी, चाचा पुरुषोत्तम चंद, भाई अजय कुमार ने खुशी जताई है। ग्यारह ग्रां पंचायत प्रधान बीना शर्मा, उपप्रधान रमेश चंद, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, बीडीसी राजेश कुमार, पूर्व बीडीसी ज्ञान चंद, संजीव शेखर, डा. राज शर्मा सहित कई अन्यों ने बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed