फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SHO on Traffic duty outside schools in shimla

स्कूल के बाहर ट्रैफिक ड्यूटी देंगे पुलिस के बड़े अफसर

Mon, 23 May 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 May 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
SHO on Traffic duty outside schools in shimla
एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि सभी अधिकारियों का डयूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है।

शिमला शहर के ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए महकमे ने अपने सीनियर अफसरों की टीम उतार दी है। शहर में स्कूल टाइम के दौरान ट्रैफिक जाम न हो इसके लिए एसपी की ओर से सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ट्रैफिक ड्यूटी देने वाले अफसरों को सोमवार को पुलिस लाइन कैथू में होने वाली परेड से छूट दे दी गई है।

विज्ञापन


सभी अफसरों को सुबह सात बजे बताई गई जगह पर तैनात होना होगा और साढ़े आठ बजे तक ट्रैफिक की कमान संभालनी होगी। सभी अफसरों को सख्त आदेश दिए गए हैं कि वह समय पर पहुंच कर कमान संभालें। शहर में सुबह स्कूल के समय ट्रैफिक की काफी दिक्कत रहती है। स्कूली छात्रों को लेकर आने वाली टैक्सी और निजी गाड़ियों की वजह से जाम लग जाता है।
विज्ञापन


सभी को स्कूल पहुंचने की जल्दी रहती है। ऐसे में गाड़ियों को हर कहीं खड़ा कर देते हैं जिससे ट्रैफिक जाम लगता है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी भी स्कूल में गाड़ी को भीतर नहीं माना जाता। लिहाजा गाड़ी चालक स्कूल के गेट के पास ही बच्चों को उतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई स्कूलों के गेट के बाहर इतनी भी जगह नहीं है जहां तीन चार गाड़ियां एक साथ खड़ी हो पाए। पुलिस प्रशासन ने अपने अफसरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि वह स्कूल के प्रिंसिपल से भी इस बारे में मिले और व्यवस्था में सुधार लाने में उनकी मदद लें।


कौन अफसर कहां होंगे तैनात

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)-ऑकलैंड स्कूल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहरी)-ताराहाल
डीएसपी सिटी-सेंट एडवर्ड
एसएचओ न्यू शिमला-डीएवी न्यू शिमला
एसएचओ महिला थाना-शिमला पब्लिक स्कूल खलीनी
एसएचओ छोटा शिमला-शैलेडे स्कूल
एसएचओ बालूगंज-दयानंद स्कूल
एसएचओ सदर-डीएवी लक्कड़ बाजार
एसएचओ ढली-आईजीएमसी गेट

क्या कहते हैं एसपी

एसपी डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि सभी अधिकारियों का डयूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। सुबह सात बजे से साढ़े आठ बजे तक बताई गई जगह पर तैनात रहेंगे। सभी को समय पर पहुंचने की हिदायत भी जारी कर दी गई है। इन सभी अधिकारियों को मंडे परेड से छूट दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed