फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shivraj singh chauhan hits out at virbhadra singh

वीरभद्र सिंह ने लांघीं भ्रष्टाचार की सीमाएं, बेल वाले सीएम के रूप में पहचान: शिवराज

Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सत्तीवाला (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सत्तीवाला (सिरमौर) Updated Thu, 06 Jul 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
shivraj singh chauhan hits out at virbhadra singh

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हिमाचल ईमानदारों का प्रदेश है। यहां के लोग स्वाभिमानी हैं। यह देशभक्तों का राज्य है, लेकिन राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रदेश को कलंकित कर दिया है। वीरभद्र सिंह की पहचान देश में बेल वाले मुख्यमंत्री के रूप में हुई है। वह जमानत पर चल रहे हैं।

विज्ञापन


शिवराज 18 जून को शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन रथयात्रा के समापन पर नाहन के सत्तीवाला में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि वीरभद्र सिंह ने भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ दी हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में नर्वदा नदी का संवर्धन कर भाजपा सरकार ने खेतों तक पानी पहुंचाया। हिमाचल में अभी पीने तक को पर्याप्त पानी नहीं है। हमारे यहां इतना पानी होता तो पूरे देश की प्यास बुझा देते। भाजपा सरकार ही भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भ्रष्टाचार का देश से खात्मा हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोले- वीरभद्र सिंह ने लांघीं भ्रष्टाचार की सीमाएं

shivraj singh chauhan hits out at virbhadra singh

उन्होंने मोदी को भगवान का दूत बताते हुए भागवत गीता का यदा यदा ही धर्मस्य...श्लोक भी सुनाया। कहा कि हिमाचल में पानीदार सरकार होनी चाहिए, भ्रष्टाचार में डूबी नहीं। मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस सरकार थी तो किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था।

भाजपा सत्ता में आई तो इसे घटाकर पहले नौ, फिर सात और फिर एक प्रतिशत किया गया। अब यह ब्याज शून्य करने के साथ सब्सिडी देनी शुरू कर दी है। पीएम मोदी का सपना है रोटी, कपड़ा, मकान और पढ़ाई का इंतजाम। ऐसी सरकार भाजपा ही दे सकती है। मध्य प्रदेश में हमने दिया भी है।

चावल, गेहूं एक रुपये किलोग्राम देने के साथ उच्च शिक्षा में एडमिशन का खर्चा सरकार दे रही है। 75 प्रतिशत से अधिक अंक लेने पर छात्र को किसी भी क्षेत्र में चाहे वह मेडिकल कॉलेज हो, आईटीआई हो या पॉलीटेक्निक। हर क्षेत्र में एडमिशन फीस सरकार दे रही है। बेटियों के सम्मान को कई योजनाएं चलाई हैं। निजी अस्पतालों में भी इलाज की मुफ्त सुविधा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed