{"_id":"5cb5851ebdec2213e3056142","slug":"shivansh-to-perform-in-in-dance-deewane-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस दीवाने सीजन-2 में जलवा दिखाएगा शिवांश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डांस दीवाने सीजन-2 में जलवा दिखाएगा शिवांश
Tue, 16 Apr 2019 01:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
छोटी सी उम्र और ऊंची उड़ान की चाहत। ऐसा ही सपना है सोलन के रहने वाले शिवांश कंवर का। शिवांश का चयन कलर्स चैनल पर जल्द प्रसारित होने जा रहे डांस दीवाने सीजन-2 के लिए हुआ है। शिवांश ने इसके लिए चंडीगढ़ में ऑडिशन दिया था। इसमें करीब 1600 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इससे पूर्व भी शिवांश सुपर डांसर प्रतियोगिता के 3 ऑडिशन को पार कर चुके हैं। 9 साल का शिवांश काफी समय से डांस सीख रहा है।
विज्ञापन
छह साल की उम्र में स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया था। सोलन, शिमला व सिरमौर में आयोजित हुए स्टेज शो में प्रदर्शन कर चुके हैं। शहर के सेंट ल्यूक्स स्कूल में पढ़ाई करने वाले शिवांश डांस की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं। कहा कि वह माइकल जेक्सन की तरह पूरी दुनिया में अपने डांस का लोहा मनवाना चाहते हैं। डांस से उन्हें बेहद प्यार है।
विज्ञापन