फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shiva devotees turned out the first batch of Srikand

शिव भक्तों का पहला जत्था श्रीखंड रवाना

Tue, 08 Jul 2014 06:06 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 08 Jul 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
Shiva devotees turned out the first batch of Srikand

पिछले कई दिनों से निरमंड स्थित जूना अखाड़ा के मठ में रौनक का माहौल रहा। मंगवार को निरमंड के जूना अखाड़ा से भक्तों के दल ने श्रीखंड महादेव के लिए अपनी छड़ी यात्रा शुरू की।

विज्ञापन


प्रात: 11 बजे निरमंड से श्रीखंड के लिए छड़ी यात्रा रवाना हुई। अंबिका माता और गुरु दत्तात्रेय की छड़ी यात्रा का यह उत्सव यात्रा के लोटने तक जारी रहेगा। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के प्रतिनिधि महंत अशोक गिरि जी महाराज के नेतृत्व में यह 19वीं छड़ी यात्रा है। वर्षों से निरमंड की श्रीखंड छड़ी यात्रा समिति के पदाधिकारी और सदस्य इसमें अमह भूमिका निभाते आ रहे है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से निरमंड में इस यात्रा की तैयारियां चल रही थी। देश के विभिन्न हिस्सों से पधारे संत-महंत और ऋषि-मुनियों के सौजन्य से सावन का यह उत्सव साधना और ज्ञान का केंद्र भी बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अनादि काल से चल रही है यात्रा

Shiva devotees turned out the first batch of Srikand

गौर हो कि अंबिका माता और दत्तात्रेय की छड़ी यात्रा गुरु पुर्णिमा पर श्रीखंड महादेव का विधि-विधान से पूजन करती रही है। पौराणिक काल से विरल जारी इस यात्रा का आयोजन निरमंड गांव से होता आ रहा है।

जूना अखाड़ा के संतों के नेतृत्व में यह परंपरा अनादि काल से चली आ रही है। सन् 1996 में फलाहारी बाबा अशोक गिरि के सौजन्य से आरंभ हुई। इस महोत्सव का यह 19वां वर्ष है।

इस महोत्सव के पीछे पुरातन काल से कई मान्यताएं चली आ रही है। ऋषि-मुनियों और भक्तों के तीर्थ की परंपरा को सुचारु रुप से जारी रखने में स्थानीय समुदाय और साधु-समाज के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है।

प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है यात्रा

Shiva devotees turned out the first batch of Srikand

इस अवसर पर सुरेंद्र नगर, गुजरात से पधारे महंत महेंद्र भारती ने हिमालय संरक्षण से जुड़ी इस तीर्थयात्रा को प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बताया है।

श्रीखंड संरक्षण सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री अशोक गिरि ने इसे हिमालय में बहने वाली नदियों और जलस्रोताें के संरक्षण का अभियान बनाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed