{"_id":"64d0ecc96a2760b42109fc54","slug":"shipments-strike-in-bhattakufar-market-remained-ineffective-apple-sold-shimla-news-c-19-sml1001-210476-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में लदानियों की हड़ताल रही बेअसर, बिका सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर मंडी में लदानियों की हड़ताल रही बेअसर, बिका सेब
विज्ञापन
दो किलो काट की कर रहे मांग, ढीले पड़े तेवर
निचले क्षेत्र में तुड़ान पूरा होने से सेब की आपूर्ति घटी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी में सोमवार को लदानियों की हड़ताल बेअसर साबित हुई। मंडी में आम दिनों की तरह सेब बिका। हालांकि सोमवार को सेेब की आपूर्ति कम रही।
रोजाना जहां करीब 16 हजार पेटी सेब बिकने के लिए आ रहा था वहीं सोमवार को महज 7500 पेटी सेब ही पहुंचा। इसके पीछेे निचले क्षेत्र में सेेब का तुुड़ान पूूरा होना बताया जा रहा है। अब मध्यम क्षेत्र में तुड़ान शुरू होने पर सेब की आपूर्ति बढ़ेेगी। भट्ठाकुफर फल मंडी के लदानियों ने सेब पर दो किलो काट न मिलने पर हड़ताल का एलान कर रखा है लेकिन सोमवार को हड़ताल का असर नहीं दिखा। आढ़तियों ने बताया कि सोमवार को मंडी में पिछले दो दिनों के मुकाबले अच्छा कारोबार हुआ। दो दिन से लदानी काट की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे लेकिन सोमवार को लदानियों की तेवर ढीले नजर और उन्होंने बागवानों से सेब खरीदा। इस दौरान स्पर 150 और रेड गोल्डन 30 से 50 रुपये प्रतिकिलो बिका। फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि मंडी में सेब की आपूर्ति घटी है। 20 अगस्त के बाद मध्यम इलाकों में सेेब का तुड़ान शुरू होने पर फिर सेे कारोबार रफ्तार पकड़ेगा।