फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla will become clean, corporation will also give money for cleanliness campaign in the city

Shimla News: स्वच्छ बनेगा शिमला, शहर में सफाई अभियान के लिए पैसा भी देगा निगम

Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla will become clean, corporation will also give money for cleanliness campaign in the city
केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले चलेगा सफाई अभियान
विज्ञापन

रिफ्रेशमेंट के लिए पांच हजार तक की मदद देगा निगम, दीवारों पर होगी चित्रकला
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण से पहले राजधानी शिमला के सभी वार्डाें में सफाई अभियान चलेंगे। इन अभियानों में हिस्सा लेने के लिए नगर निगम आम जनता को प्रोत्साहित भी करेगा। इसके लिए पांच हजार रुपये तक का बजट भी जारी किया जाएगा ताकि पार्षद इससे रिफ्रेशमेंट आदि खरीद सकें।
नगर निगम केंद्रीय टीम के शिमला दौरे से पहले शहर की दीवारों पर चित्रकारी भी करने जा रहा है। जल्द ही इसका काम शुरू किया जाएगा। शहर के सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अलावा शौचालयों की व्यवस्था भी सुधारी जा रही है। इसके लिए अफसरों को रोजाना फील्ड में उतरकर सफाई व्यवस्था जांचने के निर्देश दिए हैं। वार्डाें में पार्षदों की अगुवाई में न सिर्फ सफाई अभियान चलेंगे बल्कि आम जनता को बेहतर फीडबैक देने के लिए भी जागरूक किया जाएगा। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काम किया जा रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार शिमला शहर बेहतर प्रदर्शन करे, इसके लिए प्रयासों में कोई कमी नहीं रहेगी। जनता को क्यूआर कोड के जरिये फीडबैक देने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन




पोर्टल पर कम दिख रहा फीडबैक
शहर में आम जनता सफाई को लेकर नगर निगम के क्यूआर कोड पर फीडबैक दे रही है लेकिन स्वच्छता पोर्टल पर इसका आंकड़ा बेहद कम दिखाई दे रहा है। इसे लेकर आयुक्त भूपेंद्र अत्री ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर की जनता की दिया फीडबैक पोर्टल पर स्पष्ट नहीं दिख रहा। इसका आंकड़ा ज्यादा है जबकि पोर्टल इसे कम दिखा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article