फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Viopar Mandal Chunav

नये सिरे से तैयार होगी वोटर लिस्ट, बाहर होंगे फर्जी वोटर

Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Shimla Viopar Mandal Chunav
शिमला। शिमला व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर जारी सदस्यता अभियान के तहत अब तक 600 कारोबारियों ने सदस्यता हासिल कर ली है। इनमें कई पुराने सदस्य भी हैं, जिन्होंने साल 2017 में पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

साल 2013 में हुए व्यापार मंडल चुनाव में करीब 3200 कारोबारियों ने सदस्यता ली थी। हालांकि, मतदान में 50 फीसदी कारोबारियों ने भी हिस्सा नहीं लिया। उस दौरान कोई पंजीकरण शुल्क निर्धारित नहीं किया गया था। ऐसे में आशंका है कि सैकड़ों फर्जी वोटर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए थे। इसीलिए इस बार नए सिरे से वोटर लिस्ट तैयार की जा रही है। व्यापार मंडल भी मानता है कि उस चुनाव में कई ऐसे लोग भी वोटर बन गए थे, जिनकी दुकान तक नहीं है। ऐसे में इस बार शर्तें पूरी करने वाले कारोबारियों को ही व्यापार मंडल का सदस्य बनाया जाएगा। शर्तों के अनुसार सदस्यता तभी मिलेगी, यदि संबंधित कारोबारी की शहर में दुकान होगी, बाकायदा जीएसटी नंबर लिया होगा। इसके बाद न्यूनतम पांच सौ रुपये शुल्क देकर ही सदस्यता मिलेगी। इसे व्यापार मंडल के पदाधिकारी वेरिफाई करेंगे। 30 सितंबर तक यह लिस्ट फाइनल की जानी है।
विज्ञापन

इस बार हो सकता है सबसे बड़ा चुनाव
अनुमान है कि यदि सैकड़ों फर्जी वोटर मतदाता सूची से बाहर निकलते हैं तो भी इस बार 3500 से अधिक कारोबारी चुनाव में हिस्सा लेंगे। ऐसा इसलिए, क्योंकि बीते सात साल में शहर में कई नई दुकानें भी खुली हैं। इन्हें भी सदस्यता अभियान के तहत पंजीकृत करवाने की तैयारी है। वोटरों के लिहाज से इस बार सबसे बड़ा चुनाव हो सकता है। शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान चल रहा है और शर्तें पूरी करने वाले कारोबारियों को ही सदस्यता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed