{"_id":"698c242c003721d337009e51","slug":"shimla-three-accused-arrested-in-rohru-for-chitta-smuggling-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, ऐसे आए पकड़ में
Wed, 11 Feb 2026 12:09 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:09 PM IST
सार
जिला शिमला के रोहड़ू में पुलिस ने नशे के कारोबार में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से विश्लेषण करने पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
रोहड़ू में नशा तस्करी मे संलिप्त तीन व्यक्तियों को पुलिस ने धर दबोचा है। नशा तस्करी के खिलाफ 2 फरवरी को पंजीकृत मुकदमा, जिसमें पुलिस ने मेहंदली पुल (रोहड़ू) के पास पंजाब के रहने वाले दो युवकों जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह को 83 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उपरोक्त प्रारंभिक गिरफ्तारियों के बाद पुलिस जांच टीम ने सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए इनके बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्य की बारीकी से विश्लेषण किया। इस विश्लेषण से सामने आया कि नशे की इस खेप को चिड़गांव के कुछ लोगों ने ही मंगवाया था। थाना रोहडू पुलिस की टीम ने मंगलवार शाम तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे आशीष चौहान (24) निवासी खशधार चिड़गांव, नवीन शिट्टा (31) निवासी गोक्सवारी चिड़गांव और दीवान चंद (39) निवासी सुंधा चिड़गांव शामिल हैं। मामले में अब तक पुलिस ने पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन