फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla team reaches semi-finals in Under-19 rugby competition

Shimla News: अंडर-19 रग्बी स्पर्धा में शिमला की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla team reaches semi-finals in Under-19 rugby competition
जुन्गा (शिमला)। अंडर-19 राज्य स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिता के तहत आयोजित रग्बी प्रतियोगिता में जिला शिमला की टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और जिले का नाम रोशन किया। हाल ही में चंबा में संपन्न हुई प्रतियोगिता में शिमला के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, टीम भावना और खेल के प्रति समर्पण का परिचय दिया।
विज्ञापन


जिला शिमला की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, एमईएस हाई स्कूल मशोबरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैना के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला शिमला की टीम के कोच नंदलाल शर्मा ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान शानदार खेल दिखाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article