फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Summer Festival 2024 Program Details Daler Mehndi and Bollywood Singers Performance Night Special

Shimla Summer Festival Performers List : समर फेस्टिवल की स्टार नाइट में दलेर मेहंदी मचाएंगे धमाल

Sat, 15 Jun 2024 11:20 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:20 AM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 15 जून यानि आज अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल  फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। 

विज्ञापन
Shimla Summer Festival 2024 Program Details Daler Mehndi and Bollywood Singers Performance Night Special
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल की स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेंहदी धमाल मचाएंगे। समर फेस्टिवल लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर स्टेज तैयार कर लिया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शनिवार को रिज मैदान पर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। फेस्टिवल में प्रसिद्ध पार्श्व गायक साज भट्ट (बालीवुड सिंगर) और गायिका महालक्ष्मी अय्यर ठाकुर धमाल मचाएंगी। इसके अलावा हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। 

विज्ञापन


उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 15 जून को समर फेस्टिवल की पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज नाटी किंग कुलदीप शर्मा करेंगे। 16 जून को कव्वाल एवं पार्श्व गायक साज भट्ट हिंदी गीतों पर प्रस्तुति देंगे। 17 जून को पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर के नाम सांस्कृतिक संध्या रहेगी। 18 जून को स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेंहदी आकर्षण का केंद्र होंगे। यह हिंदी और पंजाबी गानों पर धूम मचाएंंगे। लैमन बैंड भी प्रस्तुतियां देंगे। इसके अलावा लोक कलाकार और स्कूली बच्चे भी पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन


उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार भी कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महानाटी, पुष्प प्रदर्शनी, डॉग शो, हेल्दी बेबी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, ठोडा, ताइक्वांडो प्रतियोगिता और फैशन शो भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। फेस्टिवल में उतर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार रिज, मालरोड और स्कैंडल प्वाइंट पर प्रस्तुतियां देंगे। इसमें उत्तराखंड के कलाकार (जोनसारी), राजस्थान के कलाकार (बहरूपिया, कच्चीघोड़ी, बायोस्कोप एवं कठपतुली), उत्तरप्रदेश के कलाकार (बरसाना की होली और मयूर नृत्य), पंजाब के कलाकार (भांगड़ा) पर प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 15 जून को फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। 16 जून को हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, 17 जून को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और 18 जून को समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
 

टाउन हॉल में आज होगा पारंपरिक ठोडा का खेल
जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी शिमला राकेश धौटा ने बताया कि समर फेस्टिवल के दौरान इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, शतरंज और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं होंगी। 15 जून को टाउनहॉल में पारंपरिक खेल ठोडा का आयोजन किया जा रहा है। लड़के और लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में अंडर-19, बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-13 और अंडर-15, चेस स्पर्धा में अंडर-17 और 17 से ऊपर, ताइक्वांडो में अंडर-14 श्रेणी शामिल की गई हैं। ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए वजन अंडर-33 किलो, अंडर-37 किलो, अंडर-41 किलो, अंडर-45 किलो, अंडर-49 किलो, अंडर-53 किलो एवं अंडर-57 किलो निश्चित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed