{"_id":"610834168ebc3e840d67a344","slug":"shimla-shopkepeer-dipute-runing-shimla-news-sml3790560158","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तय तारीखों पर चुनाव कराने पर अड़ गए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तय तारीखों पर चुनाव कराने पर अड़ गए कारोबारी
विज्ञापन
shimla shopkepeer dipute runing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापार मंडल शिमला और विरोधी धड़े के बीच खींचतान जारी, व्यापारमंडल बोला, 29 अगस्त को ही होंगे चुनाव
नाराज धड़े ने कहा, पांच सितंबर को होंगे चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। व्यापार मंडल शिमला के चुनाव पर घमासान जारी है। कारोबारियों के दोनों धड़े अब अपनी तय की गई तारीखों पर ही चुनाव करवाने पर अड़ गए हैं। शिमला व्यापार मंडल 29 अगस्त जबकि नाराज कारोबारियों का धड़ा पांच सितंबर को चुनाव करवाने के दावे कर रहा है।
दोनों धड़ों की बैठकों का दौर सोमवार को भी जारी रहा। शिमला व्यापार मंडल से जुड़े कारोबारियों ने भी बैठक की और चुनाव पर चर्चा की। बैठक में चुनाव का स्थान तय कर लिया है। 29 अगस्त को जैन हाल में चुनाव करवाए जाएंगे। चुनाव को लेकर व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है। शिमला व्यापार मंडल का कहना है कि चुनाव 29 अगस्त को ही होंगे। इससे पहले आठ अगस्त को कारोबारियों की बैठक बुलाकर चुनाव पर चर्चा की जाएगी। बैठक में सभी कारोबारी शामिल हो सकते हैं।
नाराज धड़े के कारोबारी भी इसमें अपना पक्ष रख सकते हैं। व्यापार मंडल का कहना है कि चुनाव टलने से नाराज कारोबारियों को अब चुनाव तारीख तय होने पर अपनी जिद्द छोड़नी चाहिए। चुनाव के लिए गठित 12 सदस्यीय कमेटी को जल्द चुनाव अधिकारी नियुक्त करने और चुनाव शेड्यूल जारी करने को कहा है। 15 अगस्त तक सदस्यता अभियान पूरा करने का लक्ष्य रखा है। शिमला व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने कहा कि चुनाव की तारीख और स्थान तय है। कहा कि कारोबारी दोफाड़ न हो, इसके लिए चुनाव करवाने का फैसला लिया है। महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि चुनाव के लिए उपायुक्त को लिखित आवेदन किया है।
विज्ञापन
नाराज धड़ा बोला, शेड्यूल पर होंगे चुनाव
कारोबारियों के दूसरे धड़े ने भी सोमवार को बैठक की। फैसला लिया कि पांच सितंबर को ही चुनाव करवाए जाएंगे। साथ ही जब तक शिमला व्यापार मंडल बातचीत के लिए नहीं बुलाता, तब तक यह गुट भी पहल नहीं करेगा। इस धड़े के चुनाव अधिकारी अरुण कुठियाला ने कहा कि शिमला व्यापार मंडल लगातार मनमाने फैसले ले रहा है। कोरोना का बहाना बनाकर चुनाव टाल दिए। अब बिना हाउस खुद ही चुनाव तय कर दिए। कारोबारी पहले से चुनाव की मांग कर रहे थे। व्यापार मंडल को पहले ही यह मांग मान लेनी चाहिए थी। बैठक में कारोबारी नेता कंवलजीत सिंह, अश्वनी मिनोचा, कपिल महाशय, कवि खन्ना, रमेश अग्रवाल, अजय सरना, करनैल सिंह, अश्वनी शर्मा, कमल बुटेल भी मौजूद रहे।