{"_id":"612e564f8ebc3e7a1c7a9480","slug":"shimla-sabnit-chauhan-became-the-president-of-district-bar-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सबनित चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सबनित चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष
Tue, 31 Aug 2021 09:48 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:48 PM IST
सार
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबनित सिंह चौहान ने बार रूम में मौजूद सभी अधिवक्ता मतदाताओं का मत देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बार के सदस्य अधिवक्ताओं की मांगों का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
सबनित चौहान बने जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला बार एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को जिला अदालत परिसर चक्कर में चुनाव हुए। इसमें सबनित सिंह चौहान 323 मत लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी प्रेम नेगी को 253 मत पड़े। निर्वाचन अधिकारी बीआर वर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में 820 में से 579 अधिवक्ताओं ने मत का प्रयोग किया। तीन मत अमान्य पाए गए। शिमला जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के अन्य पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध चुन लिया था।
विज्ञापन
मई 2019 के बाद करीब दो साल के अंतराल के बाद बार अध्यक्ष का चुनाव हुआ है। सुबह 11 बजे बार रूम में ही बनाए गए पोलिंग बूथ पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसमें चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बीआर वर्मा और उनकी टीम ने व्यवस्थाएं की थीं। शाम चार बजे तक चली मतदान की प्रक्रिया के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की समस्याएं सुलझाएंगे : चौहान
जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सबनित सिंह चौहान ने बार रूम में मौजूद सभी अधिवक्ता मतदाताओं का मत देने के लिए आभार व्यक्त किया। कहा कि वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर बार के सदस्य अधिवक्ताओं की मांगों का समाधान करवाएंगे।
विज्ञापन
यह निर्विरोध चुने गए
शिमला जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर परिंद्र वर्मा, सचिव पद पर संदीप डढवाल, सह सचिव पद पर वरधान सिंह जसवाल निर्विरोध चुने गए हैं। अध्यक्ष अब अन्य निर्विरोध चुनकर आए पदाधिकारियों की सहमति से कार्यकारिणी सदस्य चुनेंगे।