{"_id":"5e82d63e8ebc3e72ba312a6a","slug":"shimla-sabji-mandi-vegetable-retail-price-list-for-31-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला सब्जी मंडी में आज के दाम, जिला प्रशासन ने जारी की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला सब्जी मंडी में आज के दाम, जिला प्रशासन ने जारी की सूची
Tue, 31 Mar 2020 12:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
दामों की सूची
- फोटो : सोशल मीडिया
शिमला जिला प्रशासन ने 31 मार्च के लिए शिमला सब्जी मंडी के लिए सब्जियों के खुदरा दाम तय किए हैं। जिला प्रशासन ने इसकी सूची अपने फेसबुक पेज पर साझा की है।
विज्ञापन
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप के अनुसार फेसबुक पेज डीसी शिमला पर प्रतिदिन के आधार पर निर्धारित सब्जियों के दामों की सूची देखी जा सकती है। इसके आधार पर उपभोक्ता शिमला नगर और उपनगरों में सब्जी खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक दाम वसूलने वाले विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कोरोना वायरस खौफ के चलते जिला प्रशासन ने जिले के अंदर एवं जिले के बाहर आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। सामाजिक दूरी को बनाए रखने के नियम का कढ़ाई से पालन करने के दृष्टिगत जिला में आपातकाल स्थिति में ही आवागमन के लिए कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
डीसी ने बताया कि परिवार में हादसे, मृत्यु, आपातकालीन गंभीर चिकित्सा समस्या के अलावा रोगी के डिस्चार्ज होने या गंभीर रोगी को अस्पताल पहुंचाने या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की कड़ी में शामिल व्यक्तियों के पास ही बनाएं जाएंगे। इसके लिए आवेदक covidepass.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं,
इसकी स्वीकृति एवं अस्वीकृति की सूचना शीघ्र एसएमएस के माध्यम से आवेदक को दे दी जाएगी। जिला में लोगों को कर्फ्यू के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1077 पर संपर्क करें। इसके माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।