फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla sabji mandi Vegetable retail price list for 31 march

शिमला सब्जी मंडी में आज के दाम, जिला प्रशासन ने जारी की सूची

Tue, 31 Mar 2020 12:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
shimla sabji mandi Vegetable retail price list for 31 march
दामों की सूची - फोटो : सोशल मीडिया

शिमला जिला प्रशासन ने 31 मार्च के लिए शिमला सब्जी मंडी के लिए सब्जियों के खुदरा दाम तय किए हैं। जिला प्रशासन ने इसकी सूची अपने फेसबुक पेज पर साझा की है।

विज्ञापन


उपायुक्त शिमला अमित कश्यप के अनुसार फेसबुक पेज डीसी शिमला पर प्रतिदिन के आधार पर निर्धारित सब्जियों के दामों की सूची देखी जा सकती है। इसके आधार पर उपभोक्ता शिमला नगर और उपनगरों में सब्जी खरीद सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक दाम वसूलने वाले विक्रेताओं पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कोरोना वायरस खौफ के चलते जिला प्रशासन ने जिले के अंदर एवं जिले के बाहर आने-जाने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है।  सामाजिक दूरी को बनाए रखने के नियम का कढ़ाई से पालन करने के दृष्टिगत जिला में आपातकाल स्थिति में ही आवागमन के लिए कर्फ्यू पास जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 डीसी ने बताया कि परिवार में हादसे, मृत्यु, आपातकालीन गंभीर चिकित्सा समस्या के अलावा रोगी के डिस्चार्ज होने या गंभीर रोगी को अस्पताल पहुंचाने या आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की कड़ी में शामिल व्यक्तियों के पास ही बनाएं जाएंगे। इसके लिए आवेदक covidepass.hp.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं,


इसकी स्वीकृति एवं अस्वीकृति की सूचना शीघ्र एसएमएस के माध्यम से आवेदक को दे दी जाएगी। जिला में लोगों को कर्फ्यू के दौरान आने वाली किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला के केंद्रीय नियंत्रण कक्ष 1077 पर संपर्क करें। इसके माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed