फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla run organized on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों के लिए दौड़ा शिमला

Fri, 08 Mar 2019 10:33 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 08 Mar 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
shimla run organized on International Women's Day

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुक्रवार को रिज मैदान पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देते हुए सैकड़ों महिलाएं शिमला रन का हिस्सा बनीं। शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिज मैदान पर शिमला रन का आयोजन किया।

विज्ञापन


इसमें 700 महिला और पुरुष धावकों ने भाग लिया। आचार्य देवव्रत ने मैरानथ के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  सुबह साढ़े आठ बजे चार वर्ग की स्पर्धा वाली दौड़ को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की अतिरिक्त निदेशक सुमन रावत और महिला विकास विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


20 साल से अधिक आयु वर्ग (लड़कों) की आठ किलोमीटर की मैराथन में अनीश चंदेल ने पहला, रमेश कुमार ने दूसरा, सुनील कुमार ने तीसरा, नागेश्वर पाल ने चौथा और तरुण कुमार ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 साल से अधिक आयु वर्ग (लड़कियों) की आठ किलोमीटर की मैराथन में गार्गी शर्मा ने पहला, सुनीता ने दूसरा, मनीषा ने तीसरा, मीनाक्षी ने चौथा और गोदावरी ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। 

ये बने विजेता

shimla run organized on International Women's Day

 20 साल से कम आयु वर्ग (लड़कों) की छह किलोमीटर की दौड़ में बादल चौधरी पहले, नन्हें वर्मा दूसरे, किशोर कुमार तीसरे, गौरव गौतम चौथे और अनिल पांचवें स्थान पर रहा।

20 साल से कम आयु वर्ग (लड़कियों) की छह किलोमीटर की मैराथन में निकिता शर्मा को पहला, पारूल शर्मा को दूसरा, मंजूला को तीसरा, शारदा शर्मा को चौथा और मेनका देवी को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ।

वरिष्ठ नागरिकों की विशेष श्रेणी में अभिनंदन, डीसी शर्मा, सुविधा देवी, ललित विक्रम गौतम, नरेश कुमार, आनंद सिंह रावत, संजय कक्कड़, शिव कुमार शर्मा, देसराज, कुसुम सकलानी, सरोज खन्ना और नंद रानी ने भाग लिया। इस अवसर पर डीपीओ ईरा तन्वर, सीडीपीओ ममता पॉल सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed