फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla road accident tanker car collision police personnel death

Shimla Road Accident: टोलैंड में देर रात टैंकर से भिड़ी कार, दो पुलिसकर्मियों की मौत; जयराम ठाकुर ने जताया शोक

Mon, 17 Aug 2026 10:28 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 17 Aug 2026 10:28 AM IST
सार

शिमला के टोलैंड क्षेत्र में देर रात कार और टैंकर की जोरदार भिड़ंत में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। हादसा सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास हुआ। दोनों को आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान प्रवीण निवासी ननखड़ी और हेमंत निवासी जुब्बल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
shimla road accident tanker car collision police personnel death
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी शिमला में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो जवानों की जान चली गई। टोलैंड-खलीनी मार्ग पर सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के समीप एक कार की सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। कार में सवार दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में आईजीएमसी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में ऑल्टो कार नंबर HP-52A-2767 और टैंकर नंबर HP-92A-9229 शामिल थे। हादसा 16 अगस्त की रात हुआ। दोनों जवान कार से टोलैंड की तरफ से खलीनी जा रहे थे। इसी दौरान सीपीडब्ल्यूडी कॉलोनी के नजदीक दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के रूप में हुई है। दोनों पुलिस लाइन कैथू में तैनात थे।

विज्ञापन

 

अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत
टक्कर के बाद दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा, पुलिस कर रही पड़ताल
एसपी शिमला गौरव सिंह ने दुर्घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि दुर्घटना के समय दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी और कहीं चालक की लापरवाही तो हादसे की वजह नहीं बनी। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाल रही है और जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

नेता प्रतिपक्ष ने जताया दुख
टोलैंड-खलीनी रोड के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस लाइन कैथू में तैनात हेड कांस्टेबल प्रवीण मेहता और कांस्टेबल हेमंत कुमार के निधन पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शोक जताया है।

जयराम ठाकुर ने सोशल मीडिया पर दोनों पुलिसकर्मियों के निधन को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में ‘ॐ शांति’ लिखकर श्रद्धांजलि दी।

 

आईएसबीटी के पास पिकअप भी दुर्घटनाग्रस्त
शिमला में सोमवार सुबह एक अन्य सड़क हादसा भी सामने आया। आईएसबीटी क्रॉसिंग के पास सेब से लदी एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि वाहन रोहड़ू से सोलन सब्जी मंडी की तरफ जा रहा था। हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। पिकअप में सवार चालक और सहचालक को हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed