फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla rape murder case sp dw negi side story

गुड़िया केस: सीएम वीरभद्र के करीबी माने जाते हैं CBI के हत्थे चढ़े SP

Fri, 17 Nov 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Nov 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
shimla rape murder case sp dw negi side story
एसपी डीडब्ल्यू नेगी - फोटो : File Photo

बहुचर्चित गुडि़या मामले से जुड़े लॉकअप हत्याकांड में सीबीआई के हत्‍थे चढ़े एसपी डीडब्ल्यू नेगी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है। सीबीआई ने आईजी समेत 8 पुलिस वालों के बाद अब शिमला के तत्कालीन एसपी डीडब्ल्यू नेगी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले को दबाने और फर्जी केस बनाने में शामिल होने के आरोप में एसपी डीडब्ल्यू नेगी पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन


सीबीआई ने रेलवे बोर्ड भवन शिमला स्थित अपनी शाखा में लंबी पूछताछ के बाद वीरवार दोपहर बाद नेगी को गिरफ्तार किया। गुडि़या प्रकरण के दौरान नेगी शिमला जिला के पुलिस अधीक्षक थे। वे गुडि़या मामले की जांच को बनाई गई पुलिस एसआईटी में भी शामिल थे।
विज्ञापन


नेगी वर्तमान में  विजिलेंस की विशेष जांच इकाई के एसपी हैं। गौरतलब है कि सीबीआई गुडि़या मामले में ही आईजी जहूर एच जैदी, डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मचारियों को करीब तीन माह पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में कंडा जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र सरकार में रहे शिमला के एसपी

shimla rape murder case sp dw negi side story

वीरवार को गिरफ्तारी के बाद एसपी नेगी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शिमला की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने नेगी को 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गुडि़या और लॉकअप मामले की जांच कर रही सीबीआई पिछले कुछ समय से एसपी डीडब्ल्यू नेगी से लगातार पूछताछ कर रही थी।

उन्हें गिरफ्तार करने की पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। सीबीआई का दावा है कि कुछ तथ्यों के पुष्ट होने में वक्त लग गया। इस कारण नेगी की गिरफ्तारी में देरी हुई। मूल रूप से किन्नौर निवासी पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का करीबी माना जाता है।

नेगी को पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी रहे थे। वर्तमान वीरभद्र सरकार में शिमला जिले के पुलिस अधीक्षक रह चुके डीडब्ल्यू नेगी के पास विजिलेंस ब्यूरो का अतिरिक्त कार्यभार पहले से ही रहा है। गुडि़या मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई के बावजूद उनके पास विजिलेंस ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक का कार्यभार पूर्ववत रखा गया। उन्हें केवल एसपी शिमला पद से हटाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed