फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi

शिमला रेप केस: सरकारी गवाह बना सीबीआई ने इन दो अफसरों को दे दी क्लीन चिट

Wed, 29 Nov 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 29 Nov 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi

गुड़िया मामले से जुड़े सूरज हत्याकांड में गवाह बनने को राजी होने पर सीबीआई ने दो पुलिस अधिकारियों एएसपी भजन देव नेगी और डीएसपी रतन सिंह नेगी को क्लीन चिट दे दी है।

विज्ञापन


एसआईटी में शामिल दोनों अधिकारी अब आईजी जैदी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ बनाए गए हत्या, प्रताड़ना और फर्जीवाड़े के मामले में सरकारी गवाह होंगे।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों की मानें तो भजन देव नेगी और रतन सिंह नेगी सीबीआई की पूछताछ के दौरान गवाही देने को तैयार हो गए थे। उनका कहना था कि सूरज हत्याकांड से उनका कोई लेना देना नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शुरू से ही इससे किनारा कर लिया था। सीबीआई की ओर से बनाई गई चार्जशीट में दी गई 84 गवाहों की सूची में इन दोनों के भी नाम हैं। 

जबरन गुनाह कबूल करवा दिया

Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi

सीबीआई सूत्रों का कहना है कि 16 जुलाई को भजन नेगी और मनोज जोशी ने कोटखाई थाने का दौरा किया। उन्होंने पांचों गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ की। चूंकि प्रताड़ना के शिकार दीपक उर्फ  दीपू से जबरन गुनाह कबूल करवा दिया गया था, तो ऐसे हालात में दीपू और अन्य चार आरोपियों को सामने-सामने बिठाया गया।

इन सबके सामने उससे दोबारा पूछताछ की गई। इनमें से किसी भी गिरफ्तार व्यक्ति ने अपराध की बात कबूल नहीं की। यानी दीपू ने भी ये बयान दिया कि उन सबने दुराचार और हत्या नहीं की। इस पूछताछ को भजनदेव नेगी ने गोपनीय तरीके से रिकार्ड किया। सूत्रों की मानेें तो इस रिकार्डिंग के संबंध में भी उनकी गवाही होनी है।

सीबीआई को और भी कई  जरूरी सूचनाएं भजनदेव नेगी से पूछताछ में मिली है, जिनकी वे गवाही दे सकते हैं। बाद में एसआईटी में जोड़े गए डीएसपी यातायात शिमला रतन सिंह नेगी ने भी जांव में सीबीआई का सहयोग किया।

पांच आरोपियों को नेगी ने ही पकड़ा था

Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi
भजन देव नेगी

सूत्र बताते हैं कि भजन नेगी ने ही गुड़िया मामले के पांच आरोपियों को पकड़ा था। उन्होंने पूरी जांच के बाद ही आरोपियों के नामों को सार्वजनिक करने के लिए कहा था।

इस बारे में भजन देव और आईजी जैदी की लंबी बातचीत भी हुई थी, लेकिन जल्दबाजी में आरोपियों को पकड़े की जानकारी प्रेस कांफ्रेंस कर दे दी गई।

तभी भजनदेव ने एसआईटी से किनारा कर लिया। वे आईजी जहूर जैदी के नेतृत्व की टीम की ओर से की जा रही जांच से सहमत नहीं थे। भजन देव नेगी अलग तरह से जांच करना चाह रहे थे। 

डीजीपी-एडीजीपी, एसपी भी गवाहों में शामिल

Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi
पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन - फोटो : अमर उजाला

डीजीपी सोमेश गोयल, एडीजीपी अतुल वर्मा, आईजी दक्षिणी रेंज सोनम नेगी और पुलिस अधीक्षक शिमला सौम्या सांबशिवन को भी सीबीआई के गवाहों की सूची में रखा गया है।

सीबीआई के मुताबिक जिन पांच लोगों राजू, सुभाष, दीपू, छोटू और आशीष चौहान को पुलिस की ओर फर्जी आरोपी बनाया, वे भी सीबीआई की तरफ से गवाही देंगे।

सीबीआई के अनुसार हलाइला गांव के दो युवकों ईशान चौहान और प्रशांत नेगी उर्फ हैप्पी को पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से अपनी हिरासत में रखा। इन्हें भी गवाह बनाया गया है। मृतक सूरज सिंह की पत्नी ममता देवी भी गवाह होंगी।

कोटखाई थाने के पूर्व संतरी दिनेश शर्मा भी पुलिसवालों के खिलाफ गवाही देंगे। सूत्रों की मानें तो इसकी चार्जशीट में 84 लोग गवाहों के रूप में शामिल किए गए हैं। इनमेें अधिकारी, डाक्टर, कर्मचारी, हलाइला क्षेत्र के स्थानीय निवासी और तमाम तरह के लोग हैं

गुड़िया मामले में सीबीआई ने बिछाया जाल

Shimla rape murder case CBI clean chit to asp bhajan dev negi
सीबीआई टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई ने हलाइला, महासू में अपना जाल बिछा दिया है। सीबीआई की एक टीम हलाइला, दांदी, कोटखाई जाकर लोगों से पूछताछ कर रही है जबकि दूसरी टीम शिमला में डटी आईजीएमसी और फारेंसिक लैब जुनगा के चक्कर लगा रही है।

सूरज हत्या मामले में पुलसिया कहानी सामने आने के बाद अब कोटखाई के लोग हैरान है कि आखिर किसने गुड़िया को मारा है? सीबीआई की एसआईटी ने गुड़िया और सूरज हत्या मामले की जांच के लिए दो अलग अलग दस्ते बनाए थे।

इनमें से एक दस्ता का नेतृत्व एएसपी आरके सेठी कर रहे थे तो दूसरी टीम का नेतृत्व डीएसपी सीमा पाहूजा को दिया गया है। दोनों टीमों की निगरानी खुद एसपी एसएस गुरु म कर रहे हैं। सूरज हत्या कांड की जांच पूरी होने के बाद अब इस मामले को देख रही पूरी टीम को गुड़िया मामले की जांच में लगा दिया है।

पुलिस से भी हो रही पूछताछ
सूरज हत्याकांड के आरोपी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों से भी गुड़िया दुराचार और हत्या मामले की पूछताछ की जा रही है। 

पौने दो सौ लोगों के सैंपल जुटाए हैं सीबीआई ने
गुड़िया दुराचार और हत्या मामले में सीबीआई की टीम ने पौने दो सौ के करीब लोगों के ब्लड सैंपल लिए हैं। सूत्र बताते हैं कि कई सैंपलों की रिपोर्ट सीबीआई को मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed