गुड़िया मामले की जांच के लिए सीबीआई ने फिर यहां डाला डेरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़िया रेप व हत्याकांड की जांच में जुटी सीबीआई ने एक बार फिर हलाइला का रुख किया है। शनिवार को जांच टीम में शामिल करीब एक दर्जन अधिकारियों ने हलाइला के फारेस्ट रेस्ट हाउस में कैंप किया। सूत्रों का कहना है कि सूरज हत्याकांड की जांच और उससे जुटाए सबूतों के आधार पर सीबीआई नए एंगल पर भी काम कर रही है।
दरअसल, गुड़िया हत्याकांड की जांच के दौरान शुरू में सीबीआई को कोई भी ठोस सबूत हाथ नहीं लग पा रहा था। इसी वजह से सीबीआई ने सारा फोकस लॉकअप में हुए सूरज हत्याकांड पर कर दिया। इस मामले की जांच के दौरान कई ठोस सबूत हाथ लगने पर एक आईजी समेत आठ पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी हो गई।
लॉकअप हत्याकांड में मिला अहम सुराग
इसके बाद भी सीबीआई ने जांच जारी रखी और आरोपियों से सूरज की हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की। इसी पूछताछ में अब सीबीआई को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। इसी जानकारी के आधार पर सीबीआई ने फिर से अपना फोकस गुड़िया हत्याकांड पर कर दिया है।
सूत्रों का कहना है कि कुछ कड़ियों को जोड़ने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में सीबीआई ने गुड़िया हत्याकांड की बजाय सूरज हत्याकांड की जांच पर ज्यादा जोर रखा। अब उस जांच से मिले सुरागों के जरिये जांच टीम गुड़िया हत्याकांड की अधूरी कड़ियों को मिलाने के लिए एक बार फिर हलाइला पहुंची है।