{"_id":"611126798ebc3e729f7647ea","slug":"shimla-preparations-for-panchayat-elections-started-in-pangi-and-lahaul","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पांगी और लाहौल में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पांगी और लाहौल में पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू
Mon, 09 Aug 2021 06:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 06:28 PM IST
सार
अधिसूचना के अनुसार सूची में शामिल होने के लिए क्वालीफाइंग डेट 31 जुलाई रखी गई है। सोमवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का पब्लिकेशन हो गया है। रिवाइजिंग अथॉरिटी के पास क्लेम व ऑब्जेक्शन 16 अगस्त तक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
चुनाव(सांकेतिक)
विस्तार
नए राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के साथ हिमाचल प्रदेश में पांगी और लाहौल की चार दर्जन से ज्यादा पंचायतों के लंबित चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्व मुख्य सचिव अनिल खाची ने नए राज्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभालने के साथ ही मतदाता सूची के ड्राफ्ट और अंतिम प्रकाशन को लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार सूची में शामिल होने के लिए क्वालीफाइंग डेट 31 जुलाई रखी गई है। सोमवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची का पब्लिकेशन हो गया है।
विज्ञापन
रिवाइजिंग अथॉरिटी के पास क्लेम व ऑब्जेक्शन 16 अगस्त तक किए जा सकेंगे। क्लेम व ऑब्जेक्शन का निस्तारण 20 अगस्त तक, अपीलेट अथॉरिटी के पास अपील 23 अगस्त तक और 24 तक इन अपीलों का निस्तारण होगा। 25 अगस्त को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इन मतदाता सूचियों को पांच रुपये प्रति पेज के हिसाब से खरीदा जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि पांगी की 19 और लाहौल-स्पीति की 32 पंचायतों में पंचायत चुनाव होने हैं। ये चुनाव कानूनी पेंच के चलते नहीं हो सके थे।
विज्ञापन