गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल सुना तो रद्द हो जाएगा आपका लाइसेंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्राइविंग करते समय मोबाइल पर गप्पें मारना महंगा पड़ेगा। ओवरलोडिंग और रेड लाइट जंप करने पर भी आपका लाइसेंस रद्द हो जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर शिमला पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। कार्रवाई करते हुए 100 लाइसेंस जब्त कर लिए गए हैं।
इन्हें रद्द करने के लिए संबंधित लाइसेंस अथारिटी को भेज दिया गया है। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद आदेशों की अनुपालना शिमला में सख्ती से की जा रही है। इसमें उन ड्राइवरों को रडार पर रखा गया है। गाड़ी चलाते समय मोबाइल सुनने, ओवरलोडिंग, रेड लाइट तोड़ने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कस रही है।
पहले केवल जुर्माना भर कर छूट जाते थे लेकिन अब उनके ड्राइविंग लाइसेंस मौके पर लिए जा रहे हैं। शिमला पुलिस की ओर से अब तक ऐसे करीब 100 ड्राइविंग लाइसेंस कब्जे में लेकर उन्हें रद्द करने के लिए संबंधित लाइसेंस अथारिटी को भेज दिए गए हैं।
मौजूदा समय में दुर्घटनाओं की सबसे बड़ी वजह नशे में गाड़ी चलाना और मोबाइल ही है। इसके अलावा ओवर लोडिंग और रेड लाइट को जंप करना भी हादसों का बड़ा कारण बन कर सामने आ रहा है। शिमला में हादसों की वजह तेज रफ्तार, नशा, ओवरलोडिंग और मोबाइल है। शिमला शहर में अधिकांश चालक ड्राइविंग करते समय मोबाइल सुनने के आदी हैं।
कोर्ट के आदेशों से अनजान वाहन चालक, होगा इतना जुर्माना
इस वजह से कभी भी हादसा हो जाता है। अधिकांश चालक इस बात से अनजान हैं कि उनकी इस हरकत से वह खुद की जान तो जोखिम में डाल ही रहे हैं दूसरे के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। वह इस बात से भी बेखबर है कि इस तरह की हरकत करने पर उनका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है। पुलिस प्रशासन ने आग्रह किया है कि ट्रैफिक नियमों की अवहेलना न करें।
रद्द करने के लिए संबंधित अथारिटी को भेजे हैं लाइसेंस
एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी का कहना है कि नियमों को तोड़ने वाले करीब 100 ड्राइवरों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित अथारिटी को लिख दिया गया है। इस कानून को और सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस विशेष अभियान चला रही है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। अपील है कि कोई कानून न तोड़ें अन्यथा उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस से हाथ धोना पड़ेगा।
लाइसेंस रद्द, जुर्माना भी भरना होगा
मोबाइल सुनने पर 1000 हजार का जुर्माना
ओवर लोडिंग पर 2000 से 5000 हजार जुर्माना
रेड लाइट तोड़ने पर 1000 का जुर्माना