फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla police treffic campaign

नेता ने झाड़ा रौब, पुलिस ने खाया खौफ

Mon, 20 Oct 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला Updated Mon, 20 Oct 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
shimla police treffic campaign

शिमला की स्मार्ट पुलिस पर नेताओं का रौब भारी पड़ रहा है। शनिवार को ऐसा ही वाक्या आईजीएमसी रोड पर देखने को मिला। प्रतिबंधित सड़क पर खड़ी गाड़ियों को क्लैंप किया जा रहा था। पुलिस किसी को नहीं बख्श रही थी।

विज्ञापन


एक मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर बड़े अक्षरों में पुलिस लिखा हुआ था, उसे भी क्लैंप कर दिया गया। इसी क्रम में जितनी गाड़ियां मिलीं, उन सबको क्लैंप किया गया।
विज्ञापन


इसी बीच शिमला शहर के एक कांग्रेस नेता की गाड़ी भी क्लैंप हुई। ट्रैफिक पुलिस का यह दुस्साहस नेताजी को नागवार गुजरा और उन्होंने तुरंत फोन घनघनाए।

पुलिस आनन- फानन में मौके पर पहुंची और गाड़ी के टायर में लगाए गए क्लैंप को हटाया। ट्रैफिक पुलिस की इस दोहरी नीति पर आम जनता सवाल उठाने लगी है।

गाड़ी चलाने के लिए खुलवाना पड़ेगा क्लैंप

shimla police treffic campaign

ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार से शहर में नो पार्किंग जोन में खड़ी होने वाली गाड़ियों के चालान के बाद उन्हें क्लैंप करने का अभियान शुरू किया। यह पहली दफा है जब चालकों पर इस तरह से शिकंजा कसा गया।

पुलिस प्रशासन ने दावा किया था कि अब चालक वहां से चाहकर भी अपनी गाड़ी नहीं ले जा सकता। क्लैंप की चाबी पुलिस के पास रहेगी और क्लैंप के ताले को खुलवाने के लिए चालक को ट्रैफिक कार्यालय आना ही पड़ेगा, लेकिन शनिवार को मामला विपरीत था। नेता की गाड़ी का क्लैंप खोलने के लिए पुलिस को खुद मौके पर आना पड़ा।   

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि संभव है कि जब गाड़ी को क्लैंप किया जा रहा हो, उसी वक्त वहां चालक आ गया हो और क्लैंप हटा दिया गया हो। पुलिस सभी की गाड़ियों को क्लैंप कर रही है। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed