फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla police constable result declared

शिमला पुलिस कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित, देखें यहां

Sat, 26 Oct 2019 07:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Oct 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
shimla police constable result declared
फाइल फोटो

जिला शिमला की कांस्टेबल भर्ती का परिणाम घोषित हो गया है। परिणाम में जिले के 97 अभ्यर्थियों को नौकरी के रूप में दिवाली का तोहफा मिला है। अंशुल जिला में टॉपर रहे हैं। अंशुल ने 70.5 अंक लेकर टॉप किया है।  भर्ती के लिए पुलिस लाइन भराड़ी में 19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक भराड़ी पुलिस लाइन में साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी की गई थी। नतीजों में महिला आरक्षी वर्ग में मीनाक्षी ने 69. 17 अंक लेकर पहला स्थान पाया है।

विज्ञापन

परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन

घोषित परिणाम में श्रेणी और वर्ग वार चयनित हुए उम्मीदवारों का ब्योरा दिया गया है। जिसे हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट के अलावा शिमला पुलिस की फेसबुक आईडी पर भी देखा जा सकता है। इसमें चयनित उम्मीदवारों की विस्तृत सूची जारी की गई है। चयनित उम्मीदवारों की सूची में चयनित आठ आरक्षी(चालक )भी शामिल हैं, जबकि 26 महिला अरक्षियों को मिलाकर कुल 97 पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जंवाल ने कहा कि परिणाम घोषित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


125 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। इनमें पुरुष आरक्षी पदों के लिए 84 पद, चालक आरक्षी के पुरुष के 15 पदों के अलावा महिला आरक्षियों के लिए  26 पद शामिल थे। विज्ञापित 125 पदों में से 97 पदों पर नियुक्तियां को चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई।  पहली सूची में  63 पुरुष आरक्षियों के पदों के लिए चयन हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed