{"_id":"6aaa58063d3af3ee6704b806","slug":"shimla-police-arrests-two-alleged-chitta-suppliers-from-punjab-chandigarh-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-चंडीगढ़ से दो चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार; नशे के नेटवर्क की जांच तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पंजाब-चंडीगढ़ से दो चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार; नशे के नेटवर्क की जांच तेज
Wed, 16 Sep 2026 02:22 PM IST
Ankesh Dogra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:22 PM IST
सार
नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए शिमला पुलिस ने ढली और सदर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों की जांच आगे बढ़ाते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से दो कथित सप्लायर गिरफ्तार किए हैं। ढली मामले में फाजिल्का के अजय कुमार को मुख्य सप्लायर के तौर पर पकड़ा गया है। वहीं, सदर मामले में मनीमाजरा निवासी सहकारी बैंक कर्मचारी गौरव तिशावर को गिरफ्तार कर उसके घर से 9.31 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन/चिट्टा बरामद करने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए शिमला पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब और चंडीगढ़ से दो कथित चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। ढली थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में पुलिस ने फाजिल्का से कथित मुख्य सप्लायर को पकड़ा है, जबकि सदर थाना क्षेत्र के मामले में मनीमाजरा से एक सहकारी बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की कड़ियों का भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
ढली मामले में फाजिल्का से कथित मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
पुलिस थाना ढली में 28 अगस्त को अभियोग संख्या 84/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने भट्टाकुफर-ढली टनल मार्ग पर एक टैक्सी की तलाशी के दौरान 6.5 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया था। इस मामले में सुन्नी निवासी दुष्यंत वर्मा उम्र 25 वर्ष और आनी निवासी अक्षय शर्मा उम्र 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने नशे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए बैकवर्ड लिंक खंगाले। पुलिस के मुताबिक, जांच में फाजिल्का निवासी अजय कुमार उम्र 24 वर्ष की कथित संलिप्तता सामने आई। आरोप है कि अजय कुमार ने फाजिल्का से चिट्टा हासिल कर मोहाली में अक्षय शर्मा को सप्लाई किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच में दोनों के बीच 10,500 रुपये के वित्तीय लेन-देन और फोन कॉल के जरिए संपर्क होने की जानकारी सामने आने की बात कही है। इसके बाद पुलिस टीम ने पंजाब पहुंचकर 14 सितंबर को गांव मोजेवाला, तहसील जलालाबाद, जिला फाजिल्का से अजय कुमार को गिरफ्तार किया।
अजय कुमार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से सप्लाई नेटवर्क और अन्य संभावित संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है।
सदर केस में बैंक कर्मचारी के घर से 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद
वहीं, पुलिस थाना सदर में 8 सितंबर को अभियोग संख्या 119/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में कृष्णानगर निवासी सनमजीत उम्र 25 वर्ष और सुमित सपरा उम्र 22 वर्ष को पांच ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया था।
पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले की बैकवर्ड लिंकिंग की। जांच में मनीमाजरा, चंडीगढ़ निवासी गौरव तिशावर उम्र 31 वर्ष की कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम ने मनीमाजरा में कार्रवाई करते हुए गौरव तिशावर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गौरव एक सहकारी बैंक में कार्यरत है और नौकरी के अलावा कथित तौर पर नशे की बिक्री से आर्थिक लाभ अर्जित करता था। पुलिस ने उसके मनीमाजरा स्थित आवास से 9.31 ग्राम अतिरिक्त हेरोइन/चिट्टा बरामद करने का दावा किया है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का नशे के नेटवर्क में किस स्तर तक संपर्क था और उससे जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।
शिमला पुलिस दोनों मामलों में आगे की सप्लाई चेन, आर्थिक लेन-देन और आरोपियों के संपर्कों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है। मामलों में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।