फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla people get Wi-Fi Facility.

शहर होगा वाई-फाई, खूब कीजिए भलाई सप्लाई

Mon, 16 Mar 2015 10:28 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
Shimla people get Wi-Fi Facility.

राजधानी शिमला में अब युवाओं को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। इससे लोग माल रोड़ पर चलते फिरते इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

विज्ञापन


नगर निगम शिमला ने इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है और इस संदर्भ में कई कंपनियों से बातचीत भी चल रही है। पहले चरण में शहर के चुनिंदा क्षेत्रों को इसमें शामिल किया गया है लेकिन प्रोजेक्ट सिरे चढ़ा तो भविष्य में शहर के उपनगरों में भी लोगों को यह सुविधा मिल पाएगी।

उल्लेखनीय है कि शिमला शहर को केंद्र सरकार नके स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है। इसके तहत शहर में वाई फाई के साथ साथ कई आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

इन स्‍थानों पर मिलेगी सुविधा

Shimla people get Wi-Fi Facility.

पहले चरण में छोटा शिमला, माल रोड और संजौली क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसके बाद उपनगरों में भी यह सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

क्या है वाई फाई
वाई-फाई एक वायरलेस टेक्नोलॉजी है। इसका इस्तेमाल इंटरनेट से जुड़ने के लिए किया जाता है। वाई-फाई का पूरा नाम वायरलेस फिडेलिटी है।

यह एक ऐसा नेटवर्क है जो रेडियो सिग्नल को ब्रॉडकास्ट करके उच्च स्पीड का ट्रांसमिशन बनता है ‌जिससे लोग आसानी से इंटरनेट से जुड़ कर अच्छी स्पीड कि साथ इंटरनेट यूज कर सकते हैं। सभी लैपटॉप, टेबलेट, नेटबुक, स्मार्ट फोन में इसकी सुविधा उपलब्‍ध है।

ऐसे चलता है वाई-फाई

Shimla people get Wi-Fi Facility.

वाई फाई नेटवर्क के लिए एक राउटर की जरूरत पड़ती है जो कि वाई फाई सिग्नल को फैलाकर वाई फाई फैसिलिटी से युक्त डिवाइसों को कनेक्ट करता है। इस समय वाई फाई का प्रयोग एयरपोर्ट, बड़े होटलों ऑफिस सहित कई यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है।

वाई-फाई के राऊटर या एक्सेस प्वाइंट से लगाकर हॉट स्पॉट बनाकर कई सारे वाई फाई से लैस उपकरणों को आसानी से जोड़ सकते हैं।

नगर निगम के मेयर संजय चौहान ने कहा कि शिमला शहर में स्मार्ट सिटी के तहत वाई फाई की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्‍थान चिन्हित कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed