{"_id":"5f395d7abf431d427e222d97","slug":"shimla-over-bridge-inauguration-cancelled-due-to-not-arrival-of-minister-mc-taken-off-the-inauguration-pallet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: मंत्री नहीं पहुंचे तो उद्घाटन पट्टिका उतार ले गया एमसी, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: मंत्री नहीं पहुंचे तो उद्घाटन पट्टिका उतार ले गया एमसी, पढ़ें पूरा मामला
Sun, 16 Aug 2020 09:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 16 Aug 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
अफसर उद्घाटन पट्टिका उतारकर अपने साथ ले गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के न आने से नगर निगम के अफसर उद्घाटन पट्टिका उतारकर अपने साथ ले गए। दरअसल, टूटीकंडी में अम्रुत मिशन के तहत एक करोड़ 10 लाख रुपये से फुट ओवरब्रिज बनाया गया है। 22 मीटर लंबे इस ब्रिज का काम हाल ही में नगर निगम ने पूरा किया था। रविवार दोपहर 12:00 बजे इसका उद्घाटन होना था लेकिन इसे ऐन मौके पर टाल दिया गया। दो घंटे इंतजार के बाद उद्घाटन टलने से वार्ड पार्षद समेत स्थानीय लोग भड़क गए।
विज्ञापन
स्थानीय पार्षद आनंद कौशल ने कहा कि मंत्री ने अच्छा नहीं किया। मंत्री नहीं आ सकते थे, तो इसकी सूचना दी जानी चाहिए थी। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि मंत्री को अचानक मुख्यमंत्री ने एक जरूरी बैठक के लिए बुला लिया। यह बैठक देरी से खत्म हुई और तब तक लोग भी जा चुके थे। ऐसे में कार्यक्रम टाल दिया गया है। लोग निराश न हों, जल्द ही उद्घाटन कार्यक्रम तय किया जाएगा। निगम के अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम टलने के बाद पट्टिका निकाल दी गई है। यह निगम के पास है। दोबारा कार्यक्रम तय होगा तो इसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने लगाई निगम प्रशासन को फटकार
वहीं, ओवर ब्रिज की उद्घाटन पट्टिका में कांग्रेस पार्षद का नाम शामिल करने पर सियासत गरमा गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्री ने इस मामले में निगम प्रशासन को फटकार भी लगाई है। बताया जा रहा है कि भाजपा के कई लोगों ने पट्टिका में कांग्रेस पार्षद का नाम लिखने पर सवाल उठाए थे। इनका कहना था कि जब शिलान्यास के समय मंत्री का नाम तक नहीं लिखा तो अब उद्घाटन में किसी कांग्रेस पार्षद का नाम कैसे लिख दिया। मंत्री के पास भी यह मामला पहुंचा जिसके बाद मंत्री ने निगम आलाधिकारियों को फटकार लगा दी।
विज्ञापन