{"_id":"66cc16f1fbf98732d90c39e6","slug":"shimla-news-wild-cat-found-dead-in-christophan-people-mistook-it-for-a-leopard-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: क्रिस्टोफैन में मृत मिली जंगली बिल्ली, लोग समझे तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: क्रिस्टोफैन में मृत मिली जंगली बिल्ली, लोग समझे तेंदुआ
Mon, 26 Aug 2024 11:17 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:17 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के शिमला में रविवार को एक मृत जंगली बिल्ली को लोग तेंदुए का बच्चा समझ बैठे। कुछ मीडिया संस्थानों ने भी इसे तेंदुए का बच्चा बता दिया जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृत जंगली बिल्ली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आईजीएमसी के पास क्रिस्टोफैन में एक मृत जंगली बिल्ली मिलने से हड़कंप मच गया। जंगली बिल्ली का रंग और धारियां तेंदुए से मिलती-जुलती थीं। लोगों ने इसे तेंदुआ समझ लिया और पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बाद में वन्यजीव विशेषज्ञों ने पुष्टि की कि यह तेंदुआ नहीं, बल्कि जंगली बिल्ली है। वन्यजीव विभाग शिमला के डीएफओ शाहनवाज ने कहा कि तेंदुआ बिल्ली की पहचान करना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह तेंदुए से काफी मिलती-जुलती होती है।
विज्ञापन
हालांकि, यह जानवर तेंदुए की तरह खतरनाक नहीं होता। इस घटना से घबराने की जरूरत नहीं है। पुलिस ने तेंदुआ बिल्ली के शव को वन्यजीव विभाग को सौंप दिया है, जहां मौत के कारणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन