फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: traffic diverted for governor's convoy in shimla

शिमला: वीआईपी मूवमेंट ने और बढ़ा दी पहले से परेशान लोगों की समस्या

Wed, 16 Mar 2022 04:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Mar 2022 04:54 PM IST
सार

राज्यपाल के छोटा शिमला पहुंचने से पंद्रह मिनट पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया। ब्राकहॉस्ट, संजौली और टॉलैंड की ओर आम जनता के वाहनों को नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन
shimla news: traffic diverted for governor's convoy in shimla
छोटा शिमला में रोका ट्रैफिक। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी शिमला में बुधवार को सवर्ण समाज के प्रदर्शन के चलते दिन भर ट्रैफिक जाम की समस्या रही। बसें न चलने से कई जगह लोगों को पैदल सफर करना पड़ा। इसी बीच, वीआईपी मूवमेंट ने जनता की समस्या और बढ़ा दी। बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे राज्यपाल के छोटा शिमला पहुंचने से पंद्रह मिनट पहले ही पुलिस ने ट्रैफिक रोक दिया। ब्राकहॉस्ट, संजौली और टॉलैंड की ओर आम जनता के वाहनों को नहीं जाने दिया गया।

विज्ञापन


राज्यपाल दो दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद बुधवार को कंडाघाट से जुन्गा होते हुए शिमला पहुंचे। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला मैहली पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने ब्राकहॉस्ट की ओर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। संजौली और टॉलैंड की ओर से भी गाड़ियों को नहीं जाने दिया। इसके चलते कई किलोमीटर तक जाम लग गया। सेंट एडवर्ड और जीजस एंड मैरी स्कूल के बच्चों की टैक्सियां और स्कूल बसें भी जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन


पुलिस के साथ कई वाहन चालकों की कहासुनी भी हुई। बच्चों को स्कूलों से लाने के लिए जा रहे अभिभावकों में काफी रोष दिखा। स्कूल की छुट्टी का समय होने की बात को लेकर कई अभिभावक पुलिस के साथ उलझे। राज्यपाल का काफिला गुजरने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु हुई। शोघी और टूटीकंडी क्रॉसिंग पर पुलिस की ओर से सड़क पर बैरिकेड लगाने के चलते राज्यपाल के काफिले को कंडाघाट से जुन्गा होते हुए शिमला भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed