{"_id":"69d208c98c288ede2d033c51","slug":"shimla-news-tourists-in-matiana-brandish-a-gun-which-turned-out-to-be-a-lighter-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मतियाना में सैलानियों ने निकाली बंदूक, लेकिन था लाइटर, हाथापाई भी हुई; जानें क्यों हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मतियाना में सैलानियों ने निकाली बंदूक, लेकिन था लाइटर, हाथापाई भी हुई; जानें क्यों हुआ विवाद
Sun, 05 Apr 2026 12:32 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:32 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के मतियाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर दिल्ली से आए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद हो गया। गाड़ी में सवार लोगों द्वारा स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु का भी उपयोग किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सैलानियों ने पिस्टल दिखने वाले लाइटर से धमकाया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला शिमला के मतियाना में उसे समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब दिल्ली नंबर की एक गाड़ी ने रोडरेज की घटना के दौरान एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। शाम 5:50 बजे पुलिस थाना ठियोग में लगभग शाम 5:50 बजे सूचना प्राप्त हुई कि एक दिल्ली नंबर की ऑडी कार जिसमें 2 पर्यटक सवार थे ने मतियाना बाजार में एक स्थानीय व्यक्ति को टक्कर मारी गई। गाड़ी में सवार लोगों द्वारा स्थानीय लोगों को डराने-धमकाने के लिए पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु का भी उपयोग किया गया।
विज्ञापन
झगड़े के दौरान जब स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रेमघाट चौक ठियोग में पुलिस में नाका लगाया। यहां उक्त वाहन को उसके सवारों सहित रोक लिया गया। यह विवाद मतियाना बाजार में उक्त वाहन डीएल 10 जेड 7071 द्वारा गलत ओवरटेकिंग करने के कारण हुआ।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान उज्ज्वल जैन निवासी मकान संख्या 101, मोइहल धर्मशाला के पास, पंजाबी बाग, सहारनपुर, आयु 36 वर्ष, सोहिल अरोड़ा निवासी सी-26, वसंत विहार, दिल्ली रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु बरामद की गई जो जांच में एक साधारण चीनी निर्मित लाइटर पाया गया। घटना में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया की पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन