{"_id":"62ee1715a8c1185db63d9cfd","slug":"shimla-news-sanjauli-excellence-college-shimla-ug-first-year-admission-cut-off-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjauli College: सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी, देखें कटऑफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sanjauli College: सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज की मेरिट लिस्ट जारी, देखें कटऑफ
Sat, 06 Aug 2022 06:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 06 Aug 2022 06:49 PM IST
सार
संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी मेरिट गई है। एससी वर्ग की 81.4 फीसदी, एसटी के लिए 71.80 कट आफ रही है।
विज्ञापन
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज ने स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम वर्ष की सत्र 2022-23 की पहली प्रवेश मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। कॉलेज ने हर कोर्स की कटऑफ मेरिट भी जारी की है। संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी कटऑफ गई है। वहीं नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की कटऑफ 86.2 फीसदी है।
विज्ञापन
मेरिट लिस्ट जारी करते ही छात्रों की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, यह 10 अगस्त तक चलेगी। काउंसलिंग की पूरी की जा रही प्रक्रिया के साथ ही छात्रों को मैसेज भेजकर फीस जमा करवाने का 10 अगस्त तक समय दिया जाएगा। इस दौरान अगर सीटें खाली रहीं तो दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य डा. सीबी मेहता ने कहा कि प्रवेश मेरिट में शामिल छात्रों को उनके दिए गए नंबर के माध्यम से मैसेज भी भेजे गए हैं। कॉलेज की वेबसाइट पर कटऑफ और मेरिट उपलब्ध करवा दी गई है।
विज्ञापन
किस कोर्स में कितने फीसदी कटऑफ
संजौली कॉलेज में बीए सामान्य श्रेणी के लिए 84.40 फीसदी मेरिट गई है। एससी वर्ग की 81.4 फीसदी, एसटी के लिए 71.80 कट आफ रही है। बीएससी मेडिकल में सामान्य वर्ग के लिए 84.60, एससी 77.40, एसटी 78.40 फीसदी, नॉन मेडिकल में सामान्य वर्ग की 86.2, एससी 79.20, एसटी 73.40 फीसदी कटऑफ रही है।
बीकॉम की सामान्य वर्ग की कटऑफ 87.8 फीसदी, एससी 86.2, एसटी 74.2 फीसदी, बीसीए सामान्य श्रेणी की 89.2, एससी 82.60, एसटी 81.6 फीसदी, बीबीए कोर्स में सामान्य श्रेणी की 88.20, एससी 80.2 फीसदी, एसटी 82.80 फीसदी कटऑफ रही है।
इसके अलावा कॉलेज के बी वॉक होटल एंड टूरिज्म में सामान्य वर्ग की कटऑफ 74.4, एससी 72.00 और एसटी 78.2 जबकि बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट की सामान्य वर्ग की कटऑफ 56.6, एससी की 53.4 और एसटी की 50 फीसदी कटऑफ गई है।