फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News: JP Nadda will hold a public meeting in Solan-Shimla on January 5.

Shimla News: भाजपा भी चुनावी मोड में, 5 जनवरी को हिमाचल दौरे पर जेपी नड्डा

Mon, 01 Jan 2024 06:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Jan 2024 06:28 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच जनवरी को हिमाचल के दौरे पर हैं। इस दौरान वह यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
Shimla News: JP Nadda will hold a public meeting in Solan-Shimla on January 5.
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस नेताओं की नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक के बाद अब भाजपा भी चुनावी मोड में आ गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 5 जनवरी को हिमाचल प्रदेश आ रहे हैं।भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रांतों के चुनाव में नड्डा की अध्यक्षता और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड जीत दर्ज की है। शिमला संसदीय क्षेत्र के लोग सोलन और शिमला में जगत प्रकाश नड्डा का स्वागत करेंगे।

विज्ञापन


सुबह नौ बजे सोलन माल रोड पर रोड शो और अभिनंदन समारोह होगा और दोपहर एक बजे होटल पीटरहाॅफ में अभिनंदन समारोह होगा। सायं छह बजे वह प्रदेश की कोर ग्रुप की बैठक को भी संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल प्रदेश के इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशियों पर तस्वीर साफ हो सकती है। कोर ग्रुप की बैठक में इस पर प्रारंभिक चर्चा हो सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed