फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla News Central Pwd sealed the office of Deputy Director Primary Education

Shimla News: केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने सील किया उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यालय, जानें वजह

Mon, 10 Jun 2024 07:48 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 07:48 PM IST
सार

शिमला में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने पुलिस को साथ लेकर तालाबंदी कर दी। कार्रवाई से कार्यालय में सेवारत 31 कर्मियों को बाहर निकलना पड़ा। वह दिन बाहर बैठे रहे।
 

विज्ञापन
Shimla News Central Pwd sealed the office of Deputy Director Primary Education
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय को सीपीडब्ल्यूडी द्वारा सील करने के बाद बाहर खड़े कर्मचारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विधानसभा के समीप लैबर ब्यूरो क्लेंरमोंट भवन की धरातल मंजिल में कई दशकों से चल रहे उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय में सोमवार को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने पुलिस को साथ लेकर तालाबंदी कर दी। सुबह 10:30 बजे विभाग के संपदा अधिकारी के आदेशानुसार इसमें तालाबंदी कर दी गई। कार्रवाई से कार्यालय में सेवारत 31 कर्मियों को बाहर निकलना पड़ा। वह दिन बाहर बैठे रहे। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग और प्रदेश के शिक्षा विभाग के बीच इस कार्यालय को लेकर विवाद चल रहा है। 2016 से लेकर चल रहे इस विवाद के बाद 16 अगस्त 2023 को विभाग ने अनाधिकृत कब्जा किए जाने का आरोप लगाया और इसे खाली करवाने के लिए संपदा अधिकारी ने नोटिस चस्पा कर इसे खाली करवाने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


इन निर्देशों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने जिला न्यायालय में याचिका दायर की। जिसे न्यायालय ने 28 मई को खारिज कर दिया। इस पर विभाग ने कार्रवाई की और वहां पहुंचे कर्मचारियों को दस मिनट के भीतर परिसर को खाली करने का समय दिया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर इस पर सील लगा दी गई। कार्रवाई के बाद कार्यवाहक उपनिदेशक मोहिंद्र चंद पिरटा, डिप्टी डीईओ खेम राज भंडारी प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय लालपानी पहुंचे। वहां निदेशक के चर्चा की। इधर, कर्मचारियों के बाहर निकाले जाने पर पूरा दिन कामकाज ठप रहा। कार्यालय की सभी फाइलें और दस्तावेज सीलबंद कार्यालय में रह गए।
विज्ञापन


मंगलवार से शिक्षा निदेशालय में बुलाए गए कर्मचारी
कार्यालय को सील किए जाने की कार्रवाई के बाद निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कार्यालय से पूरे स्टाफ को निदेशालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। विभाग कार्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगा, मगर कार्यालय से दस्तावेज और फाइलें न्यायालय के आदेशों के बाद ही नए कार्यालय में शिफ्ट हो सकेंगी। इससे जिले भर के 1,600 से अधिक प्राथमिक और चार सौ माध्यमिक स्तर के स्कूलों में मिड डे मील सहित यहां तैनात करीब आठ हजार से नौ हजार शिक्षकों के रूटीन कार्य को निपटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'कार्रवाई को लेकर उच्च न्यायालय में अपील करेगा विभाग'
कार्रवाई को लेकर शिक्षा निदेशालय अब उच्च न्यायालय जाएगा। कार्यवाहक उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा मोहिंद्र चंद पिरटा ने कहा कि तब तक कर्मचारियों के बैठने को वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।

कई दशकों से उक्त भवन में चल रहा उप निदेशक कार्यालय'
क्लेरमोंट भवन में 70 के दशक से पहले से उच्च शिक्षा निदेशालय साउथ जोन कार्यालय चल रहा था। 2003 से इसमें उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय संचालित किया जा रहा है। विभाग अब इस धरातल मंजिल में चल रहे शिक्षा विभाग के कार्यालय से संबंधित दस्तावेज जुटा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed