फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News All private buses will run in the capital Shimla from tomorrow, strike withdrawn

Shimla News: राजधानी शिमला में कल से सभी निजी बसें चलेंगी, हड़ताल वापस ली

Mon, 03 Nov 2025 07:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 03 Nov 2025 07:58 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल खत्म हो गई है। मंगलवार से नियमित रूप से निजी बसें चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Shimla News All private buses will run in the capital Shimla from tomorrow, strike withdrawn
हड़ताल के चलते शिमला में सड़क किनारे खड़ी बसें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एचआरटीसी अधिकारियों के साथ डेढ़ घंटे तक चली बैठक में मिले आश्वासन के बाद निजी बस परिचालक-चालक संघ ने हड़ताल खत्म कर दी है। अब मंगलवार से शहर में सभी निजी बसें रूटों पर चलेंगी। सोमवार शाम को प्रबंध निदेशक एचआरटीसी निपुण जिंदल के साथ निजी बस ऑपरेटरों और निजी बस परिचालक संघ की बैठक हुई। इसमें निगम ने फैसला लिया कि 18 रूटों को बुधवार से पुराना स्टैंड की जगह आईएसबीटी से संचालन किया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं अन्य रूटों को लेकर जिला प्रशासन के निर्णय के अनुसार अगल फैसला लिया जाएगा। इसमें निजी और सरकारी बसें शामिल हैं। एमडी एचआरटीसी ने इस मामले में जिला प्रशासन से मध्यस्थता कर मसले को सुलझाने का आग्रह भी किया है। प्रबंध निदेशक एचआरटीसी ने इसको लेकर उपायुक्त शिमला को पत्र लिखकर वर्ष 2011 में जारी अधिसूचना के संदर्भ में स्पष्ट निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही आगामी दिनों में जिला प्रशासन से सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक कर समाधान निकालने की अपील की है। बैठक में डीएम एचआरटीसी देवासेन नेगी, आरटीओ शिमला अनिल कुमार शर्मा और निजी बस ऑपरेटर संघ के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed