फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla news: abvp and sfi workers fight in rkmv shimla

शिमला: आरकेएमवी में भिड़ीं एबीवीपी और एसएफआई की कार्यकर्ता

Fri, 24 Dec 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Dec 2021 05:55 PM IST
सार

एबीवीपी की कॉलेज इकाई सचिव परवी बस्टा ने इस घटना के लिए एसएफआई को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि कॉलेज में उनका एक पोस्टर प्रथम वर्ष की छात्राओं से एसएफआई की छात्राओं ने फड़वाया था।

विज्ञापन
Shimla news: abvp and sfi workers fight in rkmv shimla
बहस करतीं एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्वविद्यालय के बाद अब राजकीय कन्या महाविद्यालय में एसएफआई और एबीवीपी कार्यकर्ता गुत्थमगुत्था हो गईं। इसका एबीवीपी ने वीडियो वायरल किया है। यह कॉलेज के गेट पर दोनों संगठनों की छात्रा कार्यकर्ता के बीच हुए झगड़े का 41 सेकेंड का वीडियो है। इसमें गेट के दोनों ओर खड़ीं कार्यकर्ता एक दूसरे से हाथापाई करती नजर आ रही हैं। एक छात्रा को गले से पकड़ रखा है। 

विज्ञापन


दोनों गुटों में कहासुनी हो रही है। इस घटना को लेकर दोनों संगठन एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। घटना करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है। अब सवाल यह है कि कॉलेज के मुख्य गेट पर घटना हो रही है, उस समय में कोई भी सुरक्षा कर्मी और शिक्षक वहां क्यों नहीं था। कॉलेज के सुरक्षा इंतजामों पर भी बड़ा सवालिया निशान लग रहा है। कॉलेज के उपप्राचार्य डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि इन दिनों सिक्योरिटी गार्ड नहीं रखी गई हैं। घटना दोपहर बाद की है तो उस समय कॉलेज परिसर में कोई शिक्षक शायद न रहा हो।
विज्ञापन

 
घटना के लिए एसएफआई जिम्मेदार : एबीवीपी  
एबीवीपी की कॉलेज इकाई सचिव परवी बस्टा ने इस घटना के लिए एसएफआई को जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि कॉलेज में उनका एक पोस्टर प्रथम वर्ष की छात्राओं से एसएफआई की छात्राओं ने फड़वाया था। इस पर वह उन छात्राओं से इस बारे में पूछ रही थीं। लेकिन उन छात्राओं को एसएफआई की कार्यकर्ताओं ने अपने अन्य साथियों के साथ आने को कहा था। नई छात्राएं घबरा रही थीं इसलिए वह गेट के अंदर ही थीं। बाहरी छात्राएं कॉलेज में प्रवेश करने का प्रयास कर रही थीं उन्होंने उन्हें बाहर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माहौल खराब कर रही है एबीवीपी : मुस्कान 
एसएफआई की इकाई सचिव मुस्कान ने कहा कि एबीवीपी माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। एबीवीपी की छात्राओं ने जबरन दो प्रथम वर्ष की छात्राओं को परिसर में रोके रखा था। इनको बाहर निकलवाने के लिए वह वहां आई थीं, इसी बीच एबीवीपी की कार्यकर्ताओं ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed