फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla Municipal Corporation election is no less than a challenge for Congress

हिमाचल: कांग्रेस के लिए चुनौती से कम नहीं शिमला नगर निगम चुनाव

Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 05 Feb 2022 02:30 AM IST
सार

नगर निगम शिमला के चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव के रूप में देखा जाता रहा है। इसका प्रमुख कारण यही है कि शिमला शहर में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लोग रहते हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निगंम के चुनाव इस कारण से अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए शिमला नगर निगम के चुनाव अहम रहते हैं। 

विज्ञापन
Shimla Municipal Corporation election is no less than a challenge for Congress
नगर निगम शिमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के लिए इस साल होने वाले शिमला नगर निगम के चुनाव बड़ी चुनौती रहेगा। भाजपा समर्थित पार्षदों के कब्जे वाले नगर निगम में कांग्रेस के पाषर्द महापौर और उप महापौर पदों पर क्या कब्जा कर सकेंगे, यह पार्टी के भीतर अभी से चर्चा होने लगी है। कांग्रेस  निगम चुनाव जीतने को अभी से कमर कसके रणनीति बनाने में जुटी है। नगर निगम शिमला के चुनाव को मिनी विधानसभा चुनाव के रूप में देखा जाता रहा है। इसका प्रमुख कारण यही है कि शिमला शहर में प्रदेश के अधिकांश जिलों के लोग रहते हैं। राज्य के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निगंम के चुनाव इस कारण से अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के लिए शिमला नगर निगम के चुनाव अहम रहते हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले निगम चुनाव  होने हैं।

विज्ञापन


निगम चुनाव जीतने के लिए इस बार कांग्रेस पूरी ताकत लगाने की तैयारी में जुटी है। मंडी संसदीय सहित जुब्बल-कोटखाई, अर्की और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव जीतने के बाद से कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं जबकि प्रदेश में भाजरा सरकार काबिज है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस शिमला नगर निगम के चुनाव हाथ से गंवाना नहीं चाहती। निगम चुनाव में कांग्रेस दमदार प्रत्याशियों की तलाश में अभी से जुटी है ताकि चुनाव घोषित होते ही समय गंवाए बिना प्रचार में पूरी ताकत झोंकी जा सके। पार्टी सूत्रों का कहना है निगम चुनाव जीतने पर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व पूरी नजरें टिकाए है। इसके साथ ही निगम चुनाव लड़ने के लिए पूर्व महापौरों, शिमला शहर के विधायकों, पूर्व विधायकों  और वरिष्ठ नेताओं की कमेटी बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed