फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla municipal corporation annual general meeting postponed

नेताओं को नहीं पब्लिक की चिंता, राजनीति की भेंट चढ़ी नगर निगम की एजीएम

Mon, 11 Sep 2017 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Sep 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
Shimla municipal corporation annual general meeting postponed

शिमला। नगर निगम की वार्षिक आम सभा (एजीएम) राजनीति की भेंट चढ़ गई। हामी भरने के बावजूद न तो मंत्री सुधीर शर्मा बैठक में पहुंच पाए और न ही कोरम पूरा हो पाया। शहर की जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए आठ पार्षदों ने भी बैठक में आना जरूरी नहीं समझा। इनमें छह पार्षद भाजपा के जबकि दो कांग्रेस के थे।

विज्ञापन


हालत यह थी कि 140 सदस्यों वाली एजीएम में महज 41 सदस्य ही बैठक में पहुंचे। ऐसे में बचत भवन में ही सियासत शुरू हो गई। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक दूसरे पर इसका ठीकरा फोड़ा। कांग्रेसी पार्षद मीरा शर्मा ने कहा कि यह निगम की नाकामी है कि कोरम पूरा नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन


भाजपा के पार्षद बैठक में नहीं आ रहे। माकपा पार्षद शैली शर्मा ने कहा कि भाजपा पार्षद पब्लिक के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए भी बैठक में नहीं आए। इस पर स्थानीय विधायक एवं सदस्य सुरेश भारद्वाज ने पलटवार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सदस्य तो सीएम और अनिरुद्घ सिंह भी हैं। वे भी बैठक में नहीं आए। हालांकि इसी बीच अनिरुद्घ सिंह भी वहां पहुंच गए। भारद्वाज ने कहा कि मंत्री हामी भरने के बाद भी बैठक में नहीं आ रहे तो निगम क्या करे।

ये आठ पार्षद रहे गायब

Shimla municipal corporation annual general meeting postponed

बैठक से छह भाजपाई पार्षद शैलेंद्र चौहान, किमी सूद, विदुषी शर्मा, रेणु चौहान, पूर्णमल और बृज सूद गायब रहे। वहीं, कांग्रेस के भी दो पार्षद आनंद कौशल और कुलदीप ठाकुर बैठक में उपस्थित नहीं थे। निगम की ओर से इन सभी को बाकायदा लैटर जारी किए गए थे।

पार्षदों से मांगा जाएगा जवाब
हमने ही एजीएम बुलाने के लिए पहल की थी। लेकिन टाइम देने के बावजूद मंत्री बैठक नहीं आए जो गलत है। भाजपा के कुछ पार्षद बैठक में क्यों नहीं आए, इसके बारे में मेयर के जरिए उनसे जवाब मांगा जाएगा। आगे होने वाली बैठक में भाजपा के सब पार्षद पहुंचेंगे। -संजय सूद, भाजपा जिलाध्यक्ष

यह निगम की बैठक, पार्टी का लेना देना नहीं

Shimla municipal corporation annual general meeting postponed

यह नगर निगम की अपनी बैठक थी। निगम ने किसे बुलाया और कौन-कौन आया, ये नगर निगम ही जाने। इससे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। मंत्री या कुछ पार्षद बैठक में नहीं आए, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
नरेश चौहान, कांग्रेस प्रवक्ता

सरकार और भाजपा दोनों का फेलियर 
एजीएम न होने के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। मंत्री पिछले साल नवंबर से इस बैठक के लिए टाइम नहीं दे रहे। अब हामी भरी लेकिन बैठक में पहुंचे ही नहीं।

यह वर्तमान नगर निगम की भी नाकामी है जो एजीएम नहीं करवा पा रहे। हम ठेकेदारी प्रथा के खिलाफ हैं और कर्मचारियों की जायज मांगें पूरी होनी चाहिए। -संजय चौहान, पूर्व मेयर नगर निगम एवं माकपा नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed