{"_id":"64bcbc4741241566fb06d36a","slug":"shimla-middle-bazar-blast-case-nsg-commando-with-dog-squad-started-probe-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रेस्तरां में धमाके की एनएसजी ने की जांच, केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने नौ घंटे तक जुटाए साक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रेस्तरां में धमाके की एनएसजी ने की जांच, केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने नौ घंटे तक जुटाए साक्ष्य
Sun, 23 Jul 2023 07:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jul 2023 07:12 PM IST
सार
हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर बीते मंगलवार शाम 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ था। इसमें एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड के साथ एनएसजी कमांडो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी शिमला में मिडल बाजार में रसोई रेस्तरां में हुए धमाके की जांच के लिए नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की अधिकारियों समेत 20 सदस्यीय टीम ने रविवार को मौके पर पहुंचकर जांच की। नौ घंटे तक एनएसजी की केंद्रीय फोरेंसिक टीम ने डॉग स्क्वायड को साथ लेकर साक्ष्य जुटाए। इससे पहले धमाके की जद में आए 50 मीटर क्षेत्र को सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला में रेस्तरां में धमाका, एक कारोबारी की मौत, 13 घायल, 25 दुकानों-घरों के शीशे टूटे
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम घटनास्थल से ईंट, पत्थर, दीवार से गिरा रेत, सीमेंट, लोहे की चादरों, लकड़ी के टुकड़े, शीशे एकत्र कर जांच के लिए अपने साथ ले गए। एनएसजी के अधिकारियों ने पुलिस एसआईटी और स्थानीय दुकानदारों से भी धमाके का फीडबैक लिया। घटनास्थल के साथ दुकानों का भी मुआयना किया गया।
सुबह 8:45 बजे टीम डॉग स्कवायड के साथ घटनास्थल पर पहुंची। शो रूम, दुकानों की बारीकी से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई। टीम के पहुंचने पर मालरोड, रिज मैदान और मिडल बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गौर हो कि हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर बीते मंगलवार शाम 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ था।
इसमें एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हो गए थे। अवनीश शिव मंदिर में माथा टेकने आए थे, तभी वह धमाके की चपेट में आ गए थे। रेस्तरां का दरवाजा टूटकर जोर से कारोबारी के साथ टकराया था। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्तरां समेत बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए। धमाके से मिडल बाजार और मालरोड समेत 25 से ज्यादा दुकानों और घरों के शीशे चटक गए।
हिमाचल की फोरेंसिक टीम ने भी जुटाए हैं साक्ष्य
हिमाचल प्रदेश की फोरेंसिक टीम ने भी घटना के बाद मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। हिमाचल पुलिस भी धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी है।