फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Several Injured in LPG Cylinder Blast at Eatery on Shimla’s Mall Road News in Hindi

Shimla News: शिमला में रेस्तरां में धमाका, एक कारोबारी की मौत, 13 घायल, 25 दुकानों-घरों के शीशे टूटे

Wed, 19 Jul 2023 04:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 04:24 PM IST
सार

Cylinder Blast in Shimla News: शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर मंगलवार शाम 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ। इसमें एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं।  

विज्ञापन
Several Injured in LPG Cylinder Blast at Eatery on Shimla’s Mall Road News in Hindi
शिमला के मिडल बाजार में धमाका। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर मंगलवार शाम 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ। इसमें एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एलपीजी रिसाव के कारण धमका हुआ। इसकी जांच की जा रही है। अवनीश शिवमंदिर में माथा टेकने आए थे, तभी धमाके की चपेट में आ गए। रेस्तरां का दरवाजा टूटकर जोर से कारोबारी के साथ टकराया था। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्तरां समेत बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए। धमाके से मिडल बाजार और मालरोड समेत 25 से ज्यादा दुकानों और घरों के शीशे चटक गए। धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन


चर्चा सिलिंडर या कंप्रेशर फटने की रही, लेकिन पुलिस और दमकल विभाग ने इससे इनकार कर दिया। धमाके की आवाज सुनते ही मालरोड  तक अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। लोगों ने दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को मालरोड तक पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मिडल बाजार में कई लोग घायल पड़े थे। इन्हें पुलिस वाहनों और एंबुलेंस से आईजीएमसी अस्पताल शिमला ले जाया गया। धमाके से रेस्तरां का लेंटर तक टूट गया। इसकी आवाज सुनते ही आसपास की दुकानों में बैठे कारोबारी और सेल्समैन किसी तरह बाहर की ओर भागे। मालरोड पर घूम रहे लोग और सैलानी भी इस जोरदार धमाके से सहम गए। स्थानीय कारोबारियों ने बताया कि  मंगलवार को यह रेस्तरां बंद रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक टीम ने की जांच, बाजार सील
धमाके के बाद रेस्तरां और आसपास की किराना, ज्वैलर्स, होटल, ढाबा समेत अन्य क्षतिग्रस्त दुकानों के भीतर से सामान बाहर निकाला गया। उधर, जिस रेस्तरां में यह धमाका हुआ, उसमें कुछ सिलिंडर भी थे। दमकल टीम के अनुसार सिलिंडर नहीं फटे हैं। यह धमाका कैसे हुआ, इसका पता नहीं चला है। सूचना के बाद फोंरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के कारणों का पता लग सकेगा। धमाके के बाद पुलिस ने मिडल बाजार को सील कर दिया। साथ ही मालरोड पर भी एकतरफा आवाजाही की गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने कहा कि जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय वह खुद मालरोड पर मौजूद थे। यह धमाका कैसे और किन कारणों से हुआ, इसकी जांच चल रही है।

मौके पर पहुंचे डीसी, दी राहत राशि
मौके पर पहुंचे उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार धमाके के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है और 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों को बेहतर उपचार मिले, इसके लिए उनके साथ एसडीएम को आईजीएमसी अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने प्रभावितों को एक लाख रुपये की फौरी राहत जारी की है।

इस धमाके में काफी नुकसान हुआ है। कुल कितना नुकसान है, इसका आकलन किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। घायलों को हरसंभव मदद दी जा रही है।-हरीश जनारथा, शहरी विधायक

इस हादसे की जांच की जा रही है। एसपी मौके पर हैं। यह हादसा किस वजह से हुआ है, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। -संजय कुंडू, पुलिस महानिदेशक

धमाके से हिल गया शहर, घरों दुकानों से बाहर भागे लोग
राजधानी के मिडल बाजार में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि इससे मिडल बाजार और मालरोड से लेकर साथ लगते लोअर बाजार के कई भवन हिल गए। अचानक धमाके की आवाज सुनते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। वहीं, कारोबारियों ने भी दुकानों से बाहर की ओर दौड़ लगाई। इस समय मालरोड पर भी सैकड़ों लोग घूम रहे थे। धमाका सुनते ही सभी मिडल बाजार की ओर दौड़े। मौके पर कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए घायलों को रसोई से बाहर निकालना शुरू किया।

इन्हें मालरोड पर ले जाकर एंबुलेंस से आईजीएमसी रवाना किया गया। घायलों को लहुलूहान देखकर मालरोड पर घूम रहे लोग भी सहम गए। घटना के बाद शहर के कारोबारियों ने दुकानें बंद कर दीं और मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौके पर क्षतिग्रस्त हुई दुकानों से सामान बाहर निकाला गया। जिस जगह यह धमाका हुआ, वहां से कई सिलिंडर भी बाहर निकाले गए। दमकल के साथ कई कारोबारी भी मदद के लिए आगे आए। शहरी विधायक हरीश जनारथा, स्थानीय पार्षद उमंग बंगा भी मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर जानकारी ली।

घायलों व मृतक की सूची
 धमाके में 12 घायलों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में आईजीएमसी में चल रहा है। अस्पताल में कारोबारी अवनीश सूद को मृत अवस्था मे लाया गया था। हादसे में घायल रमेश (18) , राकेश (18), मनीष (25), मनीष (31), चंद्रमणी शर्मा (55), कृष्ण गोपाल (29), योगराज (33), अरशद (18), प्रेमचंद (66), शुभम और राकेश का उपचार चल रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इसकी पुष्टि की है
 

घटनास्थल पर नहीं आग लगने के साक्ष्य
मिडल बाजार में हुए रहस्यमयी धमाके के बाद मौके पर पहुंचे मालरोड अग्निशमन केंद्र के दल को आग लगने के निशान नहीं मिले। चीफ फायर ऑफिसर महेश कुमार और मंडलीय अग्निशन अधिकारी संजीव ने बताया कि धमाके के कारणों का पता पुलिस जांच में ही चल पाएगा। जहां धमाका हुआ वहां टूटफूट जरूर हुई है, लेकिन आग लगी हो ऐसा कुछ नजर नहीं आया। सिलिंडरों को लोगों और जवानों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed