फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla kalka toy train derailed, 2 died.

शिमला कालका टॉय ट्रेन पटरी से उतरी, दो की मौत

Sat, 12 Sep 2015 09:49 PM IST
Updated Sat, 12 Sep 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
shimla kalka toy train derailed, 2 died.

शिमला कालका टॉय ट्रेन शनिवार दोपहर करीब एक बजे कालका रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गई। हादसे में दो विदेशी महिलाओं की मौत हो गई जबकि दस लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में कुल 39 लोग सवार थे। 37 ब्रिटिश नागरिक और दो ट्रेवल एजेंट।

विज्ञापन


हादसे का शिकार सभी सैलानी 50 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। घायल ब्रिटिश सैलानियों को मैक्स अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ के निजी होटल में ठहराया गया है। डीएम रेलवे दिनेश कुमार ने कहा कि कमिश्नर स्तर का अधिकारी मामले की जांच करेगा। दो ब्रिटिश नागरिकों की हालत गंभीर बनी हुई है। मैक्स अस्पताल मोहाली में इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

37 सैलानियों समेत ट्रेन में थे 39 लोग

shimla kalka toy train derailed, 2 died.

पुलिस के अनुसार यूके कंपनी द ग्रेट जुराना ने इन ब्रिटिश नागरिकों के लिए शिमला-जयपुर-दिल्ली और आगरा का रेलवे टूअर प्लान किया था। इसके लिए साकेत की इंडियन कंपनी ट्रेवल वर्ल्ड एक्सप्रेस से ब्रिटिश कंपनी ने टाइअप किया था। शनिवार सुबह सभी सैलानी शताब्दी ट्रेन से साढ़े ग्यारह बजे कालका पहुंचे थे।

मृतकों और घायलों के नाम
मरने वाली महिलाओं में जान निकोलस (72) और लैरियन मैरिया (53) शामिल हैं। घायलों में जान स्टीफन (72), एंड्यू (61), राबर्ट (64), डीना (84), डीरिचर्ड (72), स्टीफन (63), ज्यूडियक हैलेक्स (75), क्रिस्टिन फ्रेज (60) शामिल हैं। सभी यूके सिटिजन हैं। लेकिन किस शहर हैं, पुलिस के पास इसकी पुख्ता जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed