फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla kalka Railway trains delayed due to technical fault.

शिमला-कालका रेलवे ट्रैक पर हांफी ट्रेन, इंजन की प्रेशर पाइप फटी

Fri, 24 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मपुर (सोलन) Updated Fri, 24 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
shimla kalka Railway trains delayed due to technical fault.
धर्मपुर से पीछे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई थी। - फोटो : अमर उजाला

कालका शिमला हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर दौड़ने वाली हिमालय क्वीन रेलगाड़ी रेलवे स्टेशन धर्मपुर में तकनीकी खराबी के कारण करीब डेढ़ घंटे तक खड़ी रही। धर्मपुर से पीछे इंजन की प्रेशर पाइप फट गई थी।

विज्ञापन


लेकिन चालक खराब ट्रेन को धर्मपुर तक किसी तरह ले आया। हालांकि, प्रेशर पाइप फटने से किसी तरह के हादसे का डर नहीं होता। हिमालयन क्वीन में करीब 450 यात्री सवार थे। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन ठीक होने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


यह ट्रेन करीब पौने दो बजे धर्मपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी और इसकी रवानगी सवा तीन बजे हो सकी। इस रेल में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और बाहरी राज्यों के पर्यटक सफर कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों की मस्ती, बाद में शिमला के लिए रवाना हई ट्रेन

shimla kalka Railway trains delayed due to technical fault.

ट्रेन के ठीक होने तक सैलानियों ने खूब मस्ती की। साथ ही धर्मुपर की वादियों को भी निहारा। रेलवे अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार हिमालयन क्वीन का सुबह कालका से 12.25 बजे चलने का समय है।

यह ट्रेन करीब 450 यात्रियों को लेकर शिमला के लिए रवाना हुई। ट्रेन के ड्राइवर अमरजीत सिंह ने बताया कि इंजन की प्रेशर पाइप धर्मपुर स्टेशन से काफी पीछे टूट गई थी लेकिन बीच में ट्रेन को नहीं रोका।

क्योंकि बीच ट्रैक पर ट्रेन को रोक जाता तो जंगल में यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ता। न तो खाने पीने की चीजें मिलती और न ही शिमला से आने वाली ट्रेन कालका के लिए जा पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed