{"_id":"7b3f3d4174629af54a97d1fe8906861a","slug":"shimla-kalka-railway-stopped-for-9-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक गिरने से नौ घंटे बंद रहा शिमला कालका रेलवे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक गिरने से नौ घंटे बंद रहा शिमला कालका रेलवे ट्रैक
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/सोलन
Updated Fri, 03 Jul 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कैथलीघाट के पास ट्रैक पर एक ट्रक के गिरने से करीब नौ घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान कोई भी ट्रेन न तो कालका जा सकी और न ही शिमला पहुंची। ट्रैक पर हादसा होने से जहां सोलन से निकलने वाली ट्रेन कंडाघाट और कैथलीघाट के मध्य रुकी रही वहीं शिमला से आने वाली सभी रेलगाड़ियों को शोघी के पास रोकना पड़ा। ट्रेनों रुकने से सैकड़ों पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा सोलन-शिमला रेलवे ट्रैक पर कैथलीघाट के सटे रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 9.20 बजे हुआ। जब एक प्लास्टिक पाइपों से भरा ट्रक शिमला की ओर जा रहा था। कैथलीघाट सब स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गया। इससे कालका शिमला ट्रैक बंद हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और रेलवे के आरपीएफ विभाग को दी। जिस पर विभाग अधिकारी सुरक्षा सुधारने में जुटी रही।
विज्ञापन
आधे रास्ते में फंसे पर्यटक- बाधित रेलवे ट्रैक से पर्यटक काफी परेशान हुए। ट्रैक बाधित होने से शिमला घूमने आए पर्यटकों ने आधे रास्ते से टैक्सियों और बसों में सफर कर यहां पहुंचे। अमृतसर से शिमला घूमने आए दलजीत सिंह, परविंद्र, मनोह लाल, गजेंद्र, पाखी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 से ट्रैक बंद है। रेल कर्मचारी पहले तो यह आश्वासन देते रहे कि कुछ की घंटों में रास्ता खुल जाएगा लेकिन 12 बजे तक रास्ता न खुलने से उन्हें मजबूरन टैक्सी कर शिमला जाना पड़ रहा।
विज्ञापन
ये ट्रेने रहीं आधे रास्ते में फंसी
शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनें
- डाउन मिक्स===8:30
- होलीडे स्पेशल==9:30
- हिमालयन क्वीन==10:30
कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें
-55457==पैसेंजर==6.40
-72451==रेलकार==8.28
-52451==शिवालिक==9:02
-52453==मेल==9.14
9 घंटे बाद खुला रेल मार्ग- आरपीएफ पुलिस अधिकारी अभिषेक ने बताया कि कैथलीघाट के पास सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। इससे करीब 9 घंटे ट्रैक प्रभावित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस दौरान करीब 9 घंटे ट्रैक प्रभावित रहा।