फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla kalka railway stopped for 9 hours.

ट्रक गिरने से नौ घंटे बंद रहा शिमला कालका रेलवे ट्रैक

Fri, 03 Jul 2015 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला/सोलन Updated Fri, 03 Jul 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
shimla kalka railway stopped for 9 hours.

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर कैथलीघाट के पास ट्रैक पर एक ट्रक के गिरने से करीब नौ घंटे तक ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। इस दौरान कोई भी ट्रेन न तो कालका जा सकी और न ही शिमला पहुंची। ट्रैक पर हादसा होने से जहां सोलन से निकलने वाली ट्रेन कंडाघाट और कैथलीघाट के मध्य रुकी रही वहीं शिमला से आने वाली सभी रेलगाड़ियों को शोघी के पास रोकना पड़ा। ट्रेनों रुकने से सैकड़ों पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा सोलन-शिमला रेलवे ट्रैक पर कैथलीघाट के सटे रेलवे ट्रैक पर सुबह करीब 9.20 बजे हुआ। जब एक प्लास्टिक पाइपों से भरा ट्रक शिमला की ओर जा रहा था। कैथलीघाट सब स्टेशन से करीब 100 मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होकर ट्रैक पर गिर गया। इससे कालका शिमला ट्रैक बंद हो गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और रेलवे के आरपीएफ विभाग को दी। जिस पर विभाग अधिकारी सुरक्षा सुधारने में जुटी रही।
विज्ञापन


आधे रास्ते में फंसे पर्यटक- बाधित रेलवे ट्रैक से पर्यटक काफी परेशान हुए। ट्रैक बाधित होने से शिमला घूमने आए पर्यटकों ने आधे रास्ते से टैक्सियों और बसों में सफर कर यहां पहुंचे। अमृतसर से शिमला घूमने आए दलजीत सिंह, परविंद्र, मनोह लाल, गजेंद्र, पाखी ने बताया कि सुबह करीब 9.30 से ट्रैक बंद है। रेल कर्मचारी पहले तो यह आश्वासन देते रहे कि कुछ की घंटों में रास्ता खुल जाएगा लेकिन 12 बजे तक रास्ता न खुलने से उन्हें मजबूरन टैक्सी कर शिमला जाना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेने रहीं आधे रास्ते में फंसी

शिमला से कालका जाने वाली ट्रेनें
- डाउन मिक्स===8:30
- होलीडे स्पेशल==9:30
- हिमालयन क्वीन==10:30

कालका से शिमला आने वाली ट्रेनें
-55457==पैसेंजर==6.40
-72451==रेलकार==8.28
-52451==शिवालिक==9:02
-52453==मेल==9.14

9 घंटे बाद खुला रेल मार्ग-
आरपीएफ पुलिस अधिकारी अभिषेक ने बताया कि कैथलीघाट के पास सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया था। इससे करीब 9 घंटे ट्रैक प्रभावित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद गिरे हुए ट्रक को क्रेन की सहायता से हटाया गया। इस दौरान करीब 9 घंटे ट्रैक प्रभावित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed