{"_id":"592d150a4f1c1b5163bdc1aa","slug":"shimla-jatogh-accident-injured-youth-died-at-igmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जतोग हादसा: एक और घायल ने आईजीएमसी में तोड़ा दम, अब तक तीन मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जतोग हादसा: एक और घायल ने आईजीएमसी में तोड़ा दम, अब तक तीन मौतें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 May 2017 12:15 PM IST
विज्ञापन
शिमला के जतोग हादसे के एक और घायल की मौत हो गई है। मारुति वैन हादसे में घायल हुए राजकुमार ने आईजीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार घायल राजकुमार का अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
मगर चोटें गंभीर होने के कारण इसकी हालत बिगड़ गई। मंगलवार सुबह इसने भी दम तोड़ दिया। अब तक इस हादसे में दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
इनका आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। गौरतलब है कि सोमवार शाम जतोग के पास एक मारुति वैन सड़क से नीचे लुढ़क गई थी। इससे डीएवी टुटू के दो स्कूली बच्चों की मौत हो गई जबकि चार बच्चे घायल हो गए थे।
विज्ञापन
हादसे में वैन चालक और एक अन्य युवक राजकुमार घायल हो गए थे। मृतक बच्चों की पहचान करण ठाकुर (6) पुत्र प्रमोद ठाकुर निवासी बायचड़ी और हर्ष वर्मा (7) पुत्र विनोद वर्मा निवासी बायचड़ी के तौर पर हुई है। हादसे में घायल दो बच्चों निहारिका (6) और पार्थ (5) का उपचार चल रहा है।