फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla ISBT Road Opened for Traffic after Heavy LandSlide.

12 घंटे के भीतर शिमला का ISBT रोड बहाल, मगर ट्रैफिक जाम जारी

Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Apr 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
Shimla ISBT Road Opened for Traffic after Heavy LandSlide.

राजधानी शिमला का आईएसबीटी रोड पीडब्‍ल्यूडी और नेशनल हाइवे की टीमों ने 12 घंटे के भीतर ही बहाल कर दिया। वीरवार देर शाम को भू स्‍खलन के चलते सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था। इसके चलते यहां यातायात भी बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


इससे देर रात तक पूरे शिमला शहर में लंबा जाम लगता रहा। आईएसबीटी जाने वाली बसों को मजबूरन वाया ओल्ड बसस्टैंड रवाना किया गया। लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन और पीडब्‍ल्यूडी की टीमों ने देर रात ही सड़क बहाल करने का प्लान बनाया।
विज्ञापन


इसके लिए यहां जेसीबी की मदद से देर रात सड़क की कटिंग की गई और शुक्रवार सुबह यातायात बहाल कर दिया गया। फिलहाल यातायात तो बहाल किया जा चुका है लेकिन अभी भी शहर में लंबा जाम लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के जवान यातयात सुचारू करने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि आईएसबीटी के पास रोपवे के निर्माण कार्य के चलते यहां बेतरतीब तरीके से खुदाई की गई थी। इसी के चलते यह भू स्‍खलन हो गया। प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सड़क को चौड़ा करने के डंगे का निर्माण करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed