फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla gudiya rape case cbi interrogates asp bhajan dev negi and dsp traffic rattan negi

शिमला रेप केस: CBI ने अब दिल्ली तलब किए ये दो पुलिस अफसर

Fri, 01 Sep 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 01 Sep 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
shimla gudiya rape case cbi interrogates asp bhajan dev negi and dsp traffic rattan negi

सीबीआई ने एएसपी भजनदेव नेगी और डीएसपी रत्न सिंह नेगी को नई दिल्ली तलब किया है। इन दोनों अधिकारियों से सीबीआई कड़ी पूछताछ करेगी। ये प्रदेश पुलिस की ओर से गुड़िया दुराचार एवं कत्ल मामले की छानबीन के लिए गठित एसआईटी का हिस्सा रह चुके हैं। लॉकअप मामले में पकड़े गए पुलिस अधिकारियों और कर्मियों से गुड़िया मामले में भी लीपापोती करने के सीबीआई को कुछ सुराग मिले हैं।

विज्ञापन


उसी के बाद गुड़िया मामले की पुलिसिया छानबीन में अहम रोल निभाने वाले इन पुलिसकर्मियों को नई दिल्ली बुलाया गया है। सीबीआई की ओर से तलब किए जाने के बाद एएसपी शिमला रहे भजनदेव नेगी और डीएसपी ट्रैफिक रत्न सिंह नेगी को नई दिल्ली के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन


भजनदेव नेगी ने एसआईटी की ओर की गई छानबीन में प्रमुख भूमिका निभाई है। रत्न सिंह नेगी ने भी इसमें सहयोग किया है। इसी जांच को सीबीआई लगभग खारिज कर चुकी है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई के बुलावे के बाद ये दोनों अधिकारी नई दिल्ली रवाना हो चुके हैं और सीबीआई के समक्ष उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि वीरवार को तीसरे दिन भी सीबीआई ने नई दिल्ली में निलंबित आईजी जहूर एच. जैदी और अन्य पुलिसवालों से कड़ाई से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि आठों पुलिसवालों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है और उनके बयानों का भी मिलान किया जा रहा है। 

पुलिस के पकड़े किसी भी आरोपी का डीएनए मिलान न होने की चर्चा

shimla gudiya rape case cbi interrogates asp bhajan dev negi and dsp traffic rattan negi

चर्चा ये भी कि सीबीआई ओर से पकड़े गए पांचों आरोपियों के डीएनए से गुड़िया के शव से बरामद किए गए डीएनए का मिलान नहीं हो पाया है। यानी इन आरोपियों के डीएनए से मिलान नेगेटिव आया है। इससे ये सवाल भी खड़ा हो गया है कि गुड़िया से दुराचार इन पांचों आरोपियों ने नहीं किया है तो ये किसने किया है?

क्या असली मुजरिम कोई और ही है? यही नहीं, सूत्र बताते हैं कि हलाइला क्षेत्र से लिए गए तमाम डीएनए नमूनों से भी डीएनए का मिलान नहीं हुआ है। अगर ऐसा है तो पुलिस की गुड़िया मामले में बनाई गई तफ्तीश की कहानी झूठी हो सकती है। ऐसे में एसआईटी के अन्य सदस्यों को भी सीबीआई गिरफ्तार कर सकती है। 

फोरेंसिक लैब जुन्गा ने भी सीबीआई को थमाई सारी रिपोर्टें

shimla gudiya rape case cbi interrogates asp bhajan dev negi and dsp traffic rattan negi
CBI टीम के एसपी एसएस गुरुम, डीएसपी सीमा पाहूजा, एएसपी आरके सेठी

फोरेंसिक लैब जुन्गा के अधिकारियों ने भी सीबीआई को सारी रिपोर्टें थमा दी हैं। इनमें डेंचर का माप, शरीर से मिले तरल द्रव्य की डीएनए की रिपोर्ट, विसरा रिपोर्ट और अन्य तमाम रिपोर्ट आदि को आगे सीबीआई को भेज दिया है।

सीबीआई ने एम्स और नई दिल्ली की प्रयोगशालाओं से भी फोरेंसिक रिपोर्ट ली है। हैदराबाद स्थित रिमोट सेंसिंग एजेंसी से भी सीबीआई को दांदी जंगल के मैग्नीफाइड चित्र मिले हैं।

इन सबकी गहन पड़ताल हो रही है। सूत्रों ने बताया कि सीबीआई दांदी जंगल में थार गाड़ी के निशान भी खोज रही है। कुछ लोगों ने

घटना वाले दिन चार जुलाई को एक थार गाड़ी और एक अन्य जिप्सी भी जंगल की दिशा में जाती देखी थी। जंगल में मिली राजू की पिकअप से निकाले कुछ नमूनों की सीबीआई पहले ही छानबीन कर चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed