फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla coronavirus cases: covid19 pandemic in himachal news update 17 april

हिमाचल में 10 और कोरोना संक्रमितों की मौत, हरिद्वार कुंभ से लौटे आठ लोगों समेत 971 नए पॉजिटिव

Sat, 17 Apr 2021 10:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Apr 2021 10:41 PM IST
सार

इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75587 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 8444 हो गए हैं। अब तक 65947 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1167 की मौत हुई है। 

विज्ञापन
shimla coronavirus cases: covid19 pandemic in himachal news update 17 april
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में तीन और संक्रमित बुजुर्गों की मौत हो गई है। वहीं शिमला में दो संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा सोलन में दो, जबकि मंडी और सिरमौर में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है। चंबा के 64 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की आईजीएमसी में मौत हो गई। इसका सैंपल लाहौल में लिया गया था।  उधर, प्रदेश में शनिवार को 971 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 258, मंडी ,130, शिमला 108, सोलन 126, सिरमौर 85, हमीरपुर 83, ऊना 41, बिलासपुर 47, चंबा 38, कुल्लू 36,  लाहौल-स्पीति 18 और किन्नौर में एक नया मामला आया है। ठियोग में हरिद्वार कुंभ से लौटे आठ लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय केस
बीएमओ डॉ. राजिंदर टेक्टा ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 75587 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 8444 हो गए हैं। अब तक 65947 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1167 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 475, चंबा 217  , हमीरपुर 709, कांगड़ा 1794, किन्नौर 97, लाहौल-स्पीति 283, कुल्लू 295, मंडी 773, शिमला 861, सिरमौर 613, सोलन 1505 और ऊना जिले में 822 है। उधर, प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 10980 लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें से 5827 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 घंटों में 647 संक्रमित ठीक हुए हैं।
विज्ञापन



राज्यपाल ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज
 राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शनिवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल शिमला में कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज ली। प्रधानाचार्य डॉ. रजनीश पठानिया की देखरेख में दत्तात्रेय को वैक्सीन दी गई। इसके बाद राज्यपाल ने लोगों से स्वयं को कोरोना वायरस से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर वैक्सीन लगवाने की अपील की। वैक्सीन लगवाने के बाद उन्होंने आईजीएमसी अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों का भी आभार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीयू समर्पित कोविड केयर अस्पताल बनाया

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने दीन दयाल उपाध्याय(डीडीयू) अस्पताल शिमला को तुरंत प्रभाव से समर्पित कोविड केयर अस्पताल घोषित कर दिया है। इसको देखते हुए आगामी आदेशों तक सभी दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मेडिकल फिटनेस, एमएलसी आदि सेवाएं आईजीएमसी शिमला की ओर से दी जाएगी। इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने अधिसूचना जारी किए हैं। 

कोरोना की दूसरी लहर ने रोकी बॉलीवुड की राह

कोरोना के चलते मनाली के पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित होने लगा है। अप्रैल और मई में मनाली में होने वाली बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग एहतियातन आगे सरका दी गई है। शूटिंग के लिए स्थान देखने आने वाले बॉलीवुड और दक्षिण भारत के कई निर्माता निदेशक भी मनाली आने से गुरेज कर रहे हैं। अप्रैल-मई में अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और रितिक रोशन समेत कई अभिनेता शूटिंग के लिए मनाली आने वाले थे। हालांकि, कुल्लू जिले में नाममात्र ही कोरोना केस हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड सितारों ने निर्माताओं से मनाली न पहुंचने की बात कही है।

इसके चलते शूटिंग की तिथि आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में सारी उम्मीदें हॉलीवुड पर टिकी हैं। टॉम क्रूज समेत अन्य हॉलीवुड कलाकारों ने मनाली में फिल्म की शूटिंग के लिए जून का कार्यक्रम तय किया है। तमाम बाधाओं के बावजूद उन्होंने यूएसए में भारतीय एंबेसी में वीजा के लिए आवेेदन किया है। स्थानीय फिल्म कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि कोरोना के चलते बॉलीवुड की शूटिंग प्रभावित हुई हैं। उधर, हॉलीवुड फिल्म यूनिट ने जून में मनाली आने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed