फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla city garwge system changed

शहर में अब रोज उठेगा गीला सूखा कचरा

Tue, 29 Mar 2022 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
shimla city garwge system changed
स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल रहने की कवायद
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के दौरे से पहले एमसी आयुक्त ने लिया फैसले
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। देशभर के चार हजार से अधिक शहरों में हो रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शिमला नगर निगम ने भी तैयारी कर ली है। शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नगर निगम प्रशासन ने अब घरों से रोजाना गीला और सूखा कचरा उठाने के निर्देश दिए हैं।
अभी शहर में एक दिन गीला और दूसरे दिन सूखा कचरा उठाने की व्यवस्था लागू थी। हालांकि ज्यादातर वार्डों में यह प्रभावी नहीं है। अब सैहब कर्मचारी रोजाना अलग-अलग बैग रखकर गीला और सूखा कचरा उठाएंगे। लोगों को भी गीला और सूखा कचरा अलग रखने को कहा जाएगा। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली ने शहर की सफाई व्यवस्था पर स्वास्थ्य शाखा की बैठक ली। अधिकारियों से पूछा कि मोबाइल ऐप से कितनी शिकायतों का निपटारा किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शाखा के अधिकारियों ने बताया कि तीन माह में 530 से अधिक शिकायतें मोबाइल स्वच्छता ऐप से मिली हैं। इसमें ज्यादातर शिकायतों का 24 घंटे में निपटारा किया। आयुक्त ने ऐप से मिल रही शिकायतों का तुरंत निपटारा करने के निर्देश दिए। ऐप पर शिकायत करने और उसके समाधान के सर्वेक्षण में अंक जुड़ेंगे। शहर के शिक्षण संस्थानों में भी छात्रों को यह ऐप डाउनलोड करवाया जाएगा। निगम आयुक्त ने बताया कि केंद्र से एक टीम शिमला का दौरा कर चुकी है। दूसरी टीम भी जल्द आने वाली है। स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते साल शिमला शहर 65वें स्थान से लुढ़ककर 102 नंबर पर पहुंच गया था। एमसी का इस बार टॉप सौ शहरों में शामिल होने का दावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गारबेज उठाने को मिली 19 नई गाड़ियां
नगर निगम को शहर में कूड़ा उठाने के लिए 19 नई गाड़ियां मिल गई हैं। बीते हफ्ते 15 गाड़ियां शिमला पहुंची थी, अब 19 और गाड़ियां भी आ गई हैं। इस तरह निगम के पास कुल 34 गाड़ियां हो गई हैं। पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन्हें हर वार्ड में तैनात किया जाएगा। सुबह ही सभी वार्डों से कूड़ा भरयाल संयंत्र पहुंचाया जाएगा।
बैठक में यह फैसले भी लिए
बस स्टैंड में ई टॉयलेट की जगह बनेगा सार्वजनिक शौचालय
वार्डों में सफाई और सैहब कर्मचारियों के लिए बनेंगे चेंजिंग रूम
फागली, बालूगंज में बने रूम, झाडू़, ड्रेस रखने के लिए मिलेगी लॉकर सुविधा
मशीन से साफ होगा नाले और पहाड़ी का कचरा, 45 फीट लंबी पाइप खींचेगी कचरा
शौचालयों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed